Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

येलो लाइन के दो मेट्रो स्टेशनों पर 29 जनवरी को मेट्रो ट्रेन सेवाओं में कटौती की जाएगी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: 29 जनवरी 2020 (बुधवार) को बीटिंग रिट्रीट समारोह के अवसर पर येलो लाइन (समईपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर) के दो स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं नीचे दिए गए समय के अनुसार उपलब्ध नहीं होंगी

1. उद्योग भवन: 2 बजे से 6.30 बजे तक
2. केंद्रीय सचिवालय: शाम 4 बजे से 6.30 बजे तक



केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर प्रवेश/निकास की अनुमति गेट नंबर 1 से केवल 2 बजे से 4 बजे तक होगी जबकि बाकी गेट इस अवधि में बंद रहेंगे। हालांकि, इस अवधि के दौरान केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर येलो लाइन से वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह) और इसके विपरीत यात्रियों के इंटरचेंज की अनुमति दी जाएगी । शाम साढ़े छह बजे इन स्टेशनों पर सामान्य सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

Related posts

वह इलाके में डॉन की तरह बात करता था, इसलिए उसे गोली मारकर हत्या कर दी, गिरफ्तार।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजेपी मुख्यालय से सीधा लाइव संबोधन सुने,आवासीय परिसर का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, बोले- अब हम और बड़ा झटका

Ajit Sinha
error: Content is protected !!