Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बल्लभगढ़ प्रेस क्लब के दोबारा हुए चुनावों में पत्रकार विनोद मित्तल को पुनः अध्यक्ष चुना गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
बल्लबगढ़: बल्लभगढ़ प्रेस क्लब के दोबारा हुए चुनावों में पत्रकार विनोद मित्तल को पुनः अध्यक्ष चुना गया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का पीआरओ बनने के बाद निवर्तमान प्रधान जोगिंदर रावत ने नैतिकता के आधार पर क्लब के प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था,इसलिए दोबारा हुए चुनाव में विनोद मित्तल को बहुमत से प्रधान चुना गया। राजा नाहर सिंह महल में आयोजित यह चुनाव वरिष्ठ पत्रकार शकुन रघुवंशी की निगरानी में आयोजित किया गया।



शकुन रघुवंशी ने बताया कि चेयरमैन के लिए अशोक जैन, प्रधान पद के लिए विनोद मित्तल को सभी पत्रकार साथियों ने दोबारा से प्रधान, सुभाष शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, विजेंद्र फौजदार को उपप्रधान, ओमदेव शर्मा को महासचिव, गोपाल अरोड़ा को सचिव, श्याम मित्तल को कोषाध्यक्ष तथा अमित चौधरी को संगठन सचिव चुना गया। संस्था के प्रधान विनोद मित्तल ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार जल्द ही कर लिया जाएगा। इस मौके पर नितिन बंसल, संजय शर्मा, प्रेम खान, पूजा भारद्वाज, यशवी गोयल, संदीप पाराशर, संदीप गोयल, राजीव भृगु प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर संस्थान की तरफ से आज 6वां रक्तदान शिविर एवं माता रानी चौकी का आयोजन

Ajit Sinha

निर्धारित स्थानों पर शाम से ही लगाए जाएंगे 40 से अधिक नाके, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई -सीपी सतेंद्र गुप्ता।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल ने बल्लभगढ़-पलवल की मेट्रो कनेक्टिविटी को हरियाणा सरकार ने दी स्वीकृति

Ajit Sinha
error: Content is protected !!