Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली में बड़ा हादसा, इमारत गिरने से कोचिंग के कई छात्र अंदर फंसे, पांच बच्चों की मौत, बचाव कार्य जारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली के भजनपुरा में एक निर्माणाधीन इमारत भरभरा कर गिर गई है। इस इमारत के गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई। इस इमारत में एक कोचिंग सेंटर चल रहा था। इस कारण वहां अंदर कई छात्रों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि वहां के स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। इसके बाद सात दमकलों को मौके की तरफ रवाना कर दिया गया है। अभी अंदर कितने छात्र फंसे हैं इसकी सही-सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। हालांकि वहां के छात्र अंदर कुछ साथियों के होने की बात कह रहे हैं। अभी जो ताजा खबर आई हैं कि इस हादसे में पांच छात्रों की मौत हो गई हैं।  



भजनपुरा में यह इमारत निर्माणाधीन बताई जा रही है। इसी इमारत की छत गिरी है। इस इमारत के ग्राउंट फ्लोर पर शंकर इंस्टीट्यूट है। हादसे के वक़्त इंस्टीट्यूट में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, कुछ बच्चे मलबे में दब गए थे।

ताजा जानकारी के अनुसार दमकलकर्मियों ने चार से पांच बच्चों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया है। अभी तक कुल 13 बच्‍चों को अस्‍पताल पहुंचा दिया गया है। राहत बचाव कार्य जारी है। वहां कुछ लोगों ने बताया कि अभी भी कुछ छात्र लापता हैं। शुक्र है कि बच्चों को मामूली चोट लगी है।

Related posts

कैंटीन नो प्रॉफिट नो लॉस बेसिस पर काम करती है. रोजाना 300 से अधिक लाभार्थी कैंटीन का दौरा करते हैं, सीपी अमुलिया पटनायक  

Ajit Sinha

उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने उत्तरी जिले में दिल्ली के पहले महिला पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया।

Ajit Sinha

हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी का गठबंधन,जेजेपी हरियाणा में 7 और आप 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगीे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!