Athrav – Online News Portal
Uncategorized हरियाणा

‘इस्माईलपुर से 23 को SYL की खुदाई शुरू करेगी इनैलो’

संवाददाता, इस्माईलाबाद :हलका विधायक व इनैलो के वरिष्ठ उपप्रधान जसविंद्र सिंह संधू ने कहा कि प्रदेश सरकार तरह-तरह की योजनाओं की घोषणा कर वाहवाही लूटने में लगी है, जबकि प्रदेश का हर वर्ग मौजूदा सरकार की नीतियों से परेशान है। वे अनाज मंडी में इनैलो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रह्लाद भगत शर्मा के कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मौजूदा सरकार पंजाब से आ रही एस.वाई.एल. नहर की खुदाई का कार्य व उसे चालू करने का कार्य नहीं कर सकी। नहर की खुदाई का बीड़ा अब इनैलो ने उठाया है जिसके तहत कार्यकर्त्ता 23 फरवरी को एकत्रित होकर इस्माईलपुर से नहर की खुदाई शुरू करेंगे। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं का आह्वान किया कि इस यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आहुति डालें। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला पिहोवा में कार्यकत्र्ताओं से रू-ब-रू होंगे।

Related posts

हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी के हत्या के मुख्य आरोपी कौशल गैंग के सरगना कौशल को दुबई में पकड़ा।

Ajit Sinha

जिला की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले लोग हो जाएं सावधान, हरियाणा पुलिस चलाएगी 1 अप्रैल से विशेष अभियान-डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x