Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय दिल्ली नई दिल्ली

बेटी की शादी कराने के बाद सास को हुआ दामाद से प्यार, एक साल बाद ही दिया बच्चे को जन्म

लंदन: एक महिला के पति ने अपनी सास के लिए पत्नी और अपने बच्चे को छोड़ दिया. दरअसल, लंदन में रहने वाली लॉरेन वॉल के पति ने शादी के कुछ वक्त बाद ही उसे छोड़ दिया था और उसकी मां जूली के साथ रहने लगा था. अपने साथ हुए इस धोखे के बाद लॉरेन वॉल काफी वक्त तक सदमे में रही थी. डेली मेल से बात करते हुए लॉरेन वॉल ने अपने साथ 15 साल पहले हुए इस धोखे के बारे में बात की. लॉरेन ने कहा, ”मेरी मां ने मेरी शादी पर 15,000 पाउंड (लगभग 13,86,075 रुपये) खर्च किए थे और इस वजह से मैं उन्हें अपने साथ हमारे हनीमून पर भी लेकर गई थी लेकिन उन्होंने मेरे साथ जो किया उसके लिए मैं उन्हें कभी माफ नहीं कर पाऊंगी”.

लॉरेन और पॉल ने एक दूसरे को 2 सालों तक डेट किया था. इसी बीच लॉरेन ने एक बच्ची को भी जन्म दिया था. लॉरने ने बताया कि उस वक्त वह 19 साल की थी और उनके सभी सपने सच हो रहे थे. लॉरेन और पॉल की शादी अगस्त 2004 में हुई थी लेकिन इसके 8 हफ्ते बाद ही पॉल ने उसे छोड़ दिया था. इसके 9 महीने बाद लॉरेन की मां जूली ने पॉल के बच्चे को जन्म दिया. इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की थी कि वो दोनों एक साथ हैं. लॉरेन ने कहा कि ”पॉल हमेशा ही मां से काफी अच्छे से बात करता था लेकिन मुझे यह कभी अजीब नहीं लगा”. लॉरेन ने कहा कि ”दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी लेकिन वो मेरा पति था. इस वजह से मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि वो दोनों मुझे धोखा दे रहे हैं”. लॉरेन ने बताया कि ”शादी होने के कुछ वक्त बाद ही पॉल ने मुझे और हमारे बच्चे को छोड़ दिया था और इसके बाद जब मुझे पता चला कि वो मेरी मां के साथ है तो मुझे इस बात पर कुछ पलों के लिए विश्वास नहीं हुआ. मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिन लोगों पर मैं इतना भरोसा करती हूं वो मुझे धोखा देंगे.” लॉरेन ने कहा,



‘यह सही में बहुत बुरा है.मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी मां, मेरे साथ ऐसा करेगी.”सास जूली के बच्चे को जन्म देने के कुछ वक्त बाद दोनों ने शादी कर ली. जूली और पॉल ने 15 अगस्त 2009 को शादी की थी. लॉरेन ने बताया कि उसकी मां ने उसे अपनी शादी का न्यौता भी दिया था. लॉरेन ने कहा, ”मेरी शादी 14 अगस्त 2004 को हुई थी और उन्होंने 15 अगस्त 2009 को शादी की”. लॉरेन ने आगे कहा, ”लेकिन अपनी बेटी के लिए मैं उन दोनों की शादी में गई. मैंने अपनी मां को उसी शख्स से शादी करते हुए देखा, जिससे मैंने 5 साल पहले शादी की थी”. लॉरेन ने कहा कि पॉल ने कभी उससे माफी नहीं मांगी और क्योंकि वो उसकी मां का पति है, इस वजह से उनकी बात होती रहती है.लॉरेन ने कहा कि ”वो हमारी बेटी को बताए लेकिन उसने इस बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया”. हालांकि, लॉरेन ने भी अब अपने लिए एक पार्टनर ढूंढ लिया है और वह काफी खुश है लेकिन अपने साथ हुए इस धोखे के बाद वह कभी किसी पर भरोसा नहीं कर पाई हैं.

Related posts

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी यह जान लें कि वे कानून से उपर नहीं हैं-गौरव भाटिया

Ajit Sinha

बिहार के सासाराम में दो पक्षों के बीच जबरदस्त बमबारी, आगजनी की खबर आ रही हैं, कई लोगों के घायल होने की खबर हैं।

Ajit Sinha

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़;5 लोग गिरफ्तार; 8-9 करोड़ रुपये कीमत की 18,47,400 साइकोट्रोपिक गोलियां जब्त।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!