Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने आज एक नशा तस्कर को 193 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ किया  गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ज़िला सिरसा से मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 193 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक कुमार निवासी वार्ड नंबर 13 ऐलनाबाद के रूप में हुई है। सीआईए की टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान आरोपी को काबू किया। 



उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस की एक टीम गश्त व चैकिंग के दौरान बस अड्डा ऐलनाबाद के नजदीक मौजूद थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मकान में दबिश दी, जहां डोडापोस्त की बड़ी खेप जमा थी। मौके पर राजपत्रित अधिकारी बीडीपीओ ऐलनाबाद व कालांवाली डीएसपी नरसिंह को बुलाया गया और रेड कर अशोक कुमार को काबू कर 193 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। इंटरनेशनल मार्केट में डोडापोस्त की कीमत करीब 19 लाख रुपये आंकी गयी है, जिसे ऐलनाबाद व रानियां में सप्लाई किया जाना था।
पुलिस ने आरोपी से सप्लायर के बारे में पता करके मादक पदार्थ अधिनियम के तहत ऐलनाबाद थाना में दो लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। 

Related posts

सीएम मनोहर लाल की नीतियों का देशभर में बजा डंका : 18 बड़े राज्यों में हरियाणा सर्वश्रेष्ठ शासित राज्य के रूप में उभरा।

Ajit Sinha

लॉकअप से फरार: एक पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी, एसीपी कालका को सौंपी मामले की जांच।

Ajit Sinha

विश्व पुस्तक मेले में डॉ. सतीश पूनियां की पुस्तक “अग्निपथ नहीं जनपथ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!