Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पत्नी आगे निकल गई, पीछे चल रहा पति आया ट्रेन की चपेट में, मौत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:लक्कड़पुर स्थित दयालनगर के पास रेलवे लाइन पार करते वक्त पत्नी आगे निकल गई, उसके पीछे चल रहा पति ट्रेन की चपेट में आ गया। पत्नी के सामने पति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दयालनगर निवासी 40 वर्षीय कोमल के रूप में हुई है। वह मूलरूप से मध्यप्रदेश दमोह जिला के गांव मांगरी निवासी था। यहां राजमिस्त्री का काम करता था। बृहस्पतिवार शाम काम से लौटने के बाद कोमल पत्नी अंजू के साथ बाजार से सब्जी खरीदने घर से निकला था।



अंजू आगे चल रही थी, वहीं कोमल उससे थोड़ा पीछे था। दयालनगर के पास से अंजू ने रेलवे लाइन पार कर ली। उसके कुछ दूर पीछे जैसे ही कोमल ने रेलवे लाइन पार करने की कोशिश की, तभी तेज रफ्तार से आई ट्रेन ने उसे चपेट में ले लिया। आवाज सुनकर अंजू पीछे की तरफ पलटी। उसके सामने पति ने दम तोड़ दिया। अंजू यह नहीं देख सकी और वहीं चक्कर खाकर गिर गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और अंजू को ढाढस बंधाया। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कोमल की पत्नी अंजू ने बताया कि जब वे रेलवे लाइन पार कर रहे थे तो उस समय ट्रेन का हॉर्न नहीं बजा। अंधेरे में कोमल को ट्रेन दिखाई नहीं दी। हॉर्न बज जाता तो शायद उसके पति की जान बच सकती थी।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश संगठन सृजन को लेकर बड़खल विधानसभा में बैठक का आयोजन।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से कुल 29 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कल्चरल समिति द्वारा आयोजित “दुर्गोत्सव-2026” की तैयारियां पूरी, कृष्णपाल, धनेश, वीरेंद्र करेंगे शिरकत।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!