Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में सेना की दो महिला डॉक्टरों ने पेश की मिसाल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा शाबास

नई दिल्ली: देश की रक्षा और हर समय देश के नागरिकों की मदद के लिए तत्पर रहने वाली भारतीय सेना ने मदद की एक नई मिसाल पेश की। हावड़ा एक्सप्रेस में एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई, जिसकी मदद में फौरन सेना की दो डॉक्टर आगे आईं और उसकी डिलीवरी कराई। दोनों महिला डॉक्टर उसी ट्रेन में सफर कर रही थीं।

सेना की इन महिला डॉक्टरों का नाम कैप्टन ललिता और कैप्टन अमनदीप है जो 172 सेना अस्पताल में कार्यरत हैं। हावड़ा एक्सप्रेस में डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। दोनों डॉक्टरों के इस अमूल्य योगदान के बारे में सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर काफी तारीफ की है। सेना ने उस नवजात बच्चे की भी तस्वीर शेयर की है जो हावड़ा एक्सप्रेस में पैदा हुआ है। सेना के दोनों महिला डॉक्टरों के इस काम की चारो तरफ तारीफ हो रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने से ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा की शाबास कैप्टन ललिता और कैप्टन अमनदीप. आपने सच्ची प्रोफेशनलिज्म पेश किया। भारतीय सेना का मानवीय चेहरा दिखाया है।



भारतीय सेना के एडीजी पाआई ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर इससे जुड़ा पोस्ट शेयर किया है। ट्वीट में एडीजी पीआई ने कहा है, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बता दें, हावड़ा एक्स्प्रेस सुपरफास्ट ट्रेन है जो बंगाल के हावड़ा से गुजरात में अहमदाबाद तक जाती है। सेना के इन दोनों डॉक्टरों के काम की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। एडीजी पीआई का ट्वीट भी काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि ट्रेन कोहरे के बीच धीमी गति से चल रही थी, स्टेशन भी दूर था कि वहां तक पहुंचने का इंतजार नहीं किया जा सकता था। अगर जल्द डॉक्टरों ने कुछ न किया होता तो जच्चा और बच्चा दोनों की जान को खतरा हो सकता था।

Related posts

राहुल बोले- पीएम मोदी और भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए देश में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया

Ajit Sinha

तलवार ग्रुप के तीन उभरते अपराधी गिरफ्तार, तीन लोगों को चाकू मार कर और गोली चलाते हुए भागे थे।

Ajit Sinha

दिल्ली सरकार ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे गरीब परिवारों और ऑटो-टैक्सी चालकों की मदद करने का निर्णय लिया है-सीएम

Ajit Sinha
error: Content is protected !!