Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आदेश पर 24 घंटे में बेरोजगार को मिला रोजगार,  दिव्यांग कौशलेंद्र ने ज्वाईन की नौकरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद/चंडीगढ़: प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाने को लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कितने संजीदा है इसका एक उदाहरण फरीदाबाद में देखने को मिला। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आदेश पर 24 घंटे के भीतर फरीदबाद में दिव्यांग कौशलेंद्र को नौकरी मिल गई है। बृहस्पतिवार को हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक ने कौशलेंद्र को बुलाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद कंप्यूटर का ज्ञान होने के कारण पूछताछ केंद्र पर तैनात कर दिया है। नौकरी पाकर खुश कौशलेन्द्र ने डिप्टी सीएम का आभार जताया है।



दरअसल, बुधवार को फरीदाबाद में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में अध्यक्षता करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी निवासी दिव्यांग कौशलेन्द्र ने नौकरी की गुहार लगाई थी। कौशलेन्द्र ने दुष्यंत चौटाला को बताया था कि वह बारहवीं पास है और कम्प्यूटर की बेसिक समझ रखता है लेकिन दिव्यांग होने के चलते उसको काम मिलने में दिक्कत आ रही है। उस समय उप मुख्यमंत्री ने कौशलेन्द्र की बात पर संज्ञान लेते हुए जीएम रोडवेज को बस स्टैंड के पूछताछ केन्द्र पर योग्यता अनुसार डीसी रेट पर नौकरी देने के निर्देश दिए थे जिस पर आज जीएम ने कौशलेंद्र को आवश्यक कार्रवाई के बाद नौकरी प्रदान कर दी है।

Related posts

फरीदाबाद : सावधान : डेंगू, मलेरिया और टायफाॅयड के मरीजों में काफी हुआ इजाफा , इससे बचने हेतु ऐतिहायत बरतें हैं,:डाॅ प्रांजित भौमिक

Ajit Sinha

हरियाणा बजट: सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 2014 से वर्ष 2019 के बीच 19,318 किलोमीटर लम्बी सडक़ों का सुधार किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कांग्रेस सिर्फ करती है झूठ और फरेब की राजनीति

Ajit Sinha
error: Content is protected !!