Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरकारी व निजी स्कूलों को कल 20 दिसंबर को स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम मनोहर लाल सम्मानित करेंगें। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्टï प्रदर्शन करने वाले सरकारी व निजी स्कूलों को कल 20 दिसंबर को स्वर्ण जयंती समारोह में सम्मानित किया जाएगा, इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों तथा नकल रोकने में अहम भूमिका निभाने वाले अध्यापकों को भी भिवानी में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सम्मानित करेंगे। उन्होंने आज यहां बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की स्थापना  1969 को हुई थी जिसके अब पूरे 50 वर्ष हो गए हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड  का 50 वर्ष का सफर उपलब्धियों भरा रहा है।

बोर्ड द्वारा वर्तमान में सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी विद्यालयी परीक्षा,डी.एड परीक्षा,कक्षा तीसरी से आठवीं की परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाना, हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का प्रत्येक वर्ष आयोजन, मेवात विकास प्राधिकरण के तहत चलाये जा रहे विद्यालयो की भर्ती परीक्षा, आरोही मॉडल स्कूल की प्रवेश परीक्षा, आरोही मॉडल स्कूल के लिए शैक्षणिक स्टाफ की भर्ती की परीक्षा, स्पेशल एजुकेटर की भर्ती परीक्षा के साथ  लगभग 15 परीक्षाओं का संचालन  किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि बोर्ड द्वारा अपने कार्य को सुचारू रूप से निष्पादित करने के लिए लगभग शत-प्रतिशत कम्प्यूटीकरण किया गया है। बोर्ड परीक्षाओं में मेरिटोरियस परीक्षार्थियों को विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही हैं। कई मामलों में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड देश के केन्द्रीय बोर्ड (सीबीएसई) नई दिल्ली के पथ प्रदर्शक के रूप में भी कार्य कर रहा है जिसमें मुख्य रूप से विद्यालयी परीक्षार्थियों का आन्तरिक एवं सतत मूल्यांकन शामिल है। नागालैंड और उत्तरप्रदेश के शिक्षा बोर्ड ने भी हरियाणा बोर्ड  का अनुकरण किया है।



उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा कल 20 दिसंबर को स्वर्ण जयंती समारोह में डॉ. कल्पना चावला अवार्ड ऐसी लड़कियों को दिया जाएगा जिन्होंने बोर्ड की सैकण्डरी एवं सीनियर सैकण्डरी परीक्षाओं में राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उनको इस अवार्ड में एक स्वर्ण पदक 51000 रूपये का नकद ईनाम व एक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं में राज्यभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा जिसमें उनको बोर्ड की ओर से स्वर्ण पदक 51000 रूपये नकद एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। कंवर पाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने में अहम योगदान देने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा, इनको एक ट्राफी, 5100 रूपये नकद एवं एक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: गांव से शहरों की तरफ पलायन को रोकने हेतु स्मार्ट गांव विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है, उद्योगमंत्री विपुल गोयल ।

Ajit Sinha

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग में सिनेमेटोग्राफी एवं फिल्म निर्माण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

Ajit Sinha

वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र भरतरिया के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जताया शोक

Ajit Sinha
error: Content is protected !!