Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

आईएमटी की एक कंपनी में लगी भयंकर आग, इस आग में लाखों के सामन जल कर हुआ ख़ाक, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दिल्ली के अनाज मंडी में लगी आग की घटना के बाद अब गुरुग्राम के आइएमटी मानेसर की एक कंपनी में आग लगने की सूचना है। यह आग पलक कंपनी में लगी है। आग लगने की सूचना आसपास के  लोगों ने फायर बिग्रेड को दी है। आग बुझाने के लिए दमकल की गाडिया मौके पर पहुंच गई है। इस आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की भी सूचना नहीं है। लगी इस आग में लाखों के नुक्शान होने की खबर हैं। 



मिली जानकारी के अनुसार आइएमटी मानेसर सेक्टर आठ स्थित प्लास्टिक उपकरण बनाने वाली पलक कंपनी की इमारत में आग लग गई है। रविवार होने के चलते कंपनी परिसर में केवल सुरक्षा गार्ड मौजूद था। दोपहर बाद लगी आग की सूचना पाकर मौके फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ी पहुंची। कर्मचारी तीसरे फ्लोर पर लगी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। जहां पर आग लगी वहां पर सामान नहीं रखा हुआ है। बताते हैं कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी।

Related posts

5 वर्षों में 706 करोड़ रुपए की पकड़ी बिजली चोरी और 378 करोड़ रुपए हुए जमा – पीसी मीणा

Ajit Sinha

पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण और अपशिष्ट प्रबंधन पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Ajit Sinha

जल-शक्ति अभियान की समीक्षा करने गुरूग्राम पहुंची केंद्रीय नोडल ऑफिसर रिद्धिमा वशिष्ठ, ली बैठक

Ajit Sinha
error: Content is protected !!