Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली के रानी झांसी रोड पर आज सुबह अनाज मंडी में भीषण आग. 31 लोगों की मौत , 50 लोगों को अस्पताल भर्ती कराया।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी में भीषण आग लग गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और बिना किसी देरी के आग को काबू में करने की कोशिश शुरू की. हालांकि इस मामले में करीब 35 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. फिलहाल इलाके में लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक अनाज मंडी में एक इमारत में आग लगी. आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां पहुंची. हालांकि देखते ही देखते आग बढ़ती ही चली गई. घटना के बाद घायल लोगों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं अस्पताल की ओर से 35 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है.
इस आग में अभी तक करीब 50 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है. साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के मुताबिक कई लोग 50 फीसदी से ज्यादा इस आग में जल चुके हैं. साथ ही घायलों को 4 अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों को आरएमएल, एलएनजेपी, हिंदू राव और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है.



सुबह 5 बजे लगी आग
घटना सुबह 5 बजे की है. मंडी में एक तीन मंजिला बेकरी है. बेकरी की ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी. जिसके बाद आग ने पूरी इमारत को ही अपनी चपेट में ले लिया. आग के चलते इलाके में चारों तरफ धुआं-धुआं ही हो गया. वहीं इलाके के काफी कन्जेस्टेड होने के चलते भी आग ज्यादा फैली.

Related posts

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज प्रेम शुक्ल और शाजिया इल्मी को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया हैं।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: हर दिल्ली वासी को बेहतर शिक्षा पाने के सपनों को पूरा करना हमारा लक्ष्य- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

पीएस दिल्ली, सफदरजंग की पुलिस टीम ने दो कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!