Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली के रानी झांसी रोड पर आज सुबह अनाज मंडी में भीषण आग. 31 लोगों की मौत , 50 लोगों को अस्पताल भर्ती कराया।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी में भीषण आग लग गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और बिना किसी देरी के आग को काबू में करने की कोशिश शुरू की. हालांकि इस मामले में करीब 35 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. फिलहाल इलाके में लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक अनाज मंडी में एक इमारत में आग लगी. आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां पहुंची. हालांकि देखते ही देखते आग बढ़ती ही चली गई. घटना के बाद घायल लोगों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं अस्पताल की ओर से 35 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है.
इस आग में अभी तक करीब 50 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है. साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के मुताबिक कई लोग 50 फीसदी से ज्यादा इस आग में जल चुके हैं. साथ ही घायलों को 4 अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों को आरएमएल, एलएनजेपी, हिंदू राव और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है.



सुबह 5 बजे लगी आग
घटना सुबह 5 बजे की है. मंडी में एक तीन मंजिला बेकरी है. बेकरी की ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी. जिसके बाद आग ने पूरी इमारत को ही अपनी चपेट में ले लिया. आग के चलते इलाके में चारों तरफ धुआं-धुआं ही हो गया. वहीं इलाके के काफी कन्जेस्टेड होने के चलते भी आग ज्यादा फैली.

Related posts

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, जी कृष्ण रेड्डी  ने आज आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईएसएस -112) का उद्घाटन किया। 

Ajit Sinha

सनसनीखेज बलात्कार के मामले में कोविड के दौरान से फरार आरोपित पकड़ा गया

Ajit Sinha

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने नए बस रूट 711ए का किया शुभारंभ

Ajit Sinha
error: Content is protected !!