Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

सीएम मनोहर लाल बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा की सास सुशीला त्रिखा के निधन पर शोक जताने उनके निवास पर पहुंचे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार प्रातः बड़खल की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा की सास श्रीमती सुशीला त्रिखा के निधन पर शोक जताने उनके निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्रीमती सुशीला त्रिखा के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। स्वर्गीय श्रीमती सुशीला त्रिखा की आयु लगभग 77 वर्ष थी और वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। 


वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। मुख्यमंत्री के आने के समय विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा के निवास पर उनके पति अश्वनी त्रिखा, देवर अतुल त्रिखा,जेठ दीपक त्रिखा, भाई मोहित मल्होत्रा, बहन प्रिया बब्बर के अलावा आनंद कांत भाटिया भी थे। शोक व्यक्त करने वालों में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर,हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा , विधायक नरेन्द्र गुप्ता,मुख्य मंत्री के राजनीतिक सलाहकार अजय गौड, भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली, मेयर सुमन बाला,उपायुक्त अतुल कुमार, एमसीएफ कमिश्नर श्रीमती सोनल गोयल, ज्ञानचंद आहुजा , श्याम सुन्दर कपूर सहित कई समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद:सूरजकुंड, अरावली के पहाड़ों पर अवैध रूप बने सात बैंकेट हॉल व फार्म हाउस पर चले फारेस्ट विभाग के बुलडोजर,तोडा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में जल्द ही रिहायशी मकानों में अवैध रूप से चल रहे सैकड़ों दुकानें ,स्कूल व प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय होंगें सील,डीटीपी।

Ajit Sinha

पेड़ काटने के मामले में बीडीपीओ, एसएचओ और नंबरदार को सस्पेंड करने के आदेश।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!