Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

उन्नाव में रेप के बाद जलाई गई पीड़िता ने शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया है

उन्नाव में रेप के बाद जलाई गई पीड़िता ने शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया है.पीड़िता के पिता ने कहा कि प्रशासन ने बेटी की मौत की सूचना नहीं दी. वहीं बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाते हुए उन्होंने आजतक से खास बातचीत में कहा कि बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए या दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाए.पीड़िता के पिता ने कहा, जिस तरह हैदराबाद कांड के आरोपियों को मारा गया ऐसे ही हमारी बेटी के दरिंदों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाना चाहिए या फिर फांसी दी जानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि आरोपियों को सजा मिलने के बाद बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी.परिवार को मिली जान से मारने की धमकी पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी के साथ रेप की वारदात के बाद से प्रधान के घर से पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिलती रही और हमारे साथ मारपीट भी की गई. उन्होंने योगी सरकार से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि हमें पैसे या किसी चीज का लालच नहीं है, यही चाहते हैं कि आरोपियों को सजा हो और हमें इंसाफ मिले. जिससे बेटी की आत्मा को शांति मिल सके.


आईजी (लॉ ऐंड ऑर्डर) प्रवीण कुमार के मुताबिक पीड़िता को जलाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें से 2 ने पिछले साल पीड़ित के साथ रेप किया था.उस वक्त उनमें से एक को गिरफ्तार किया गया था जो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. बतादें गुरुवार सुबह पांच लोगों ने रेप पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश की.चश्मदीदों के मुताबिक जलने के बावजूद पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और करीब 1 किमी दूर तक चलकर गई. उसने खुद की पुलिस से मदद की गुहार लगाई. यह वारदात उन्नाव के पास स्थित सिंदुपुर गांव की है. 90 फीसदी जली हालत में लड़की को उन्नाव को से लखनऊ रेफर कर दिया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए गुरुवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया. जहां उसकी हालत गंभीर थी और वेंटिलेटर पर रखा गया था. डॉक्टरों ने पहले ही कह दिया था कि ऐसी स्थिति में बचने की उम्मीद कम है. शुक्रवार रात 11:40 बजे उसने दम तोड़ दिया.

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:7 रेंजों में एकसाथ ऑपरेशन, 4 ट्रैप सफल—लाइनमैन से लेकर एसएचओ तक रंगे हाथों गिरफ्तार

Ajit Sinha

पाकिस्तान के नेता ने लाइव शो में की पत्रकार से मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो…

Ajit Sinha

फ्लिपकार्ट स्टोर के आर्डर को लेकर हुई बहस में साथी कर्मचारी के साथ लड़ाई झगड़े करने के मामले में 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!