Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

प्रधानमंत्री ने 104 उपग्रहों के प्रक्षेपण पर कहा- देश के लिए यह है गौरव का क्षण

 संवाददाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से एक ही रॉकेट के जरिए किए गए 104 उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों की प्रशंसा की है। इसरो के प्रमुख ए एस किरण कुमार ने श्रीहरिकोटा स्थित मिशन कंट्रोल सेंटर में कहा कि प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष एजेंसी के दल को सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘इसरो को पीएसएलवी-सी37 और काटरेसैट उपग्रह के साथ 103 नैनो उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसरो द्वारा हासिल की गई यह अहम उपलब्धि हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिक समुदाय और देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। भारत अपने वैज्ञानिकों को सलाम करता है।’’ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी ने आज सुबह आंध्रप्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक ही रॉकेट के जरिए रिकॉर्ड 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया है।

Related posts

दिल्ली में टिड्डियों के प्रवेश के खतरे के मद्देनजर दो जिलों में हाई अलर्ट- गोपाल राय

Ajit Sinha

जितेंद्र उर्फ़ गोगी गैंग के चार सदस्यों को 13 पिस्टल , 1 रिवाल्वर , 2 मैगजीन , 34 जिंदा कारतूस के साथी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

स्कूली छात्र की हत्या के एक मामले में 50000 के इनामी ब्लूलाइन बस के एक कंडक्टर को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x