Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद -गुरुग्राम रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास चलती कंटेनर शार्ट -शर्किट के कारण लगी भयंकर आग,सारा सामान जल कर खाक 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बीती रात फरीदाबाद -गुरुग्राम रोड स्थित एक  पेट्रोल पम्प के समीप शार्ट शर्किट के कारण एक कंटेनर में भयंकर आग लग गई। आग इतना जबरदस्त था कि देखते ही देखते कुछ ही देर में पूरा का पूरा कंटेनर जलकर ख़ाक हो गया। हलांकी लगी इस आग में किसी की जान की नुक्शान की कोई खबर नहीं हैं। घटना के वक़्त कंटेनर चालक समेत दो लोग सवार थे। यह घटना मांगर चौकी इलाके का हैं। 


इंचार्ज हुकुम सिंह का कहना हैं कि रात तक़रीबन दो बजे एक कंटेनर को मेरठ निवासी इरशाद चला कर फरीदाबाद से गुरुग्राम की तरफ जा रहा था। इस दौरान लियाकत नाम का एक शख्स भी उसके साथ था। जैसे ही वह कंटेनर मांगर इलाके के एक पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचा तो उसके कैबिन में शार्ट सर्किट के कारण धुआं निकलने लगा।इसके बाद चालक इरशाद ने कंटेनर को सड़क किनारे खड़ी कर दी। और सड़क से मिटटी उठा कर जिस जगह से धुआं निकल रहा था उसपर डाल कर उसे बुझाने की कोशिश की पर उसका कोशिश फ़ैल हो गया और आग की लपटे पूरे कंटेनर को अपने चपेट में ले लिया और इसमें लदा प्लास्टिक का सारा सामान जल कर ख़ाक हो गया।  
 

Related posts

डीसी इलेवन के कप्तान डीसी यशपाल यादव ने डीजे इलेवन के कप्तान जिला सेशन जज दीपक गुप्ता की टीम को 4 रनों से हराया। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने ई -रिक्शा को लूटने वाले एक गिरोह का किया पर्दाफाश, इस गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले दो आरोपितों को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!