Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

क्राइम ब्रांच  ने एक ट्रक से 10 किवटल भुक्की के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: जिला मे अपराध की रोकथाम व असमाजिक तत्वो की धरपकड करते हुए निरीक्षक निर्मल सिंह के नेतृत्व मे अपराध शाखा सेक्टर- 26 की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की हैं। जी  हैं अपराध शाखा की टीम ने ट्रक में भारी मात्रा में भुक्की लेकर जा रहे लड़के  को भुक्की समेत गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को कोर्ट के सम्मुख  पेश कर 5 दिनों के रिमांड पर लिया हैं। 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर- 26 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जसवंत रामपुर सयुडी पिंजौर निवासी नशीला पदार्थ पिंजौर एरिया में बेचने का धंधा करता है। आरोपी अपने ट्रक में नशीला पदार्थ लोड करके जीरकपुर की तरफ से पिंजौर में सप्लाई करने के लिए  लेकर आ रहा है। बाद अपराध शाखा की टीम ने पिंजौर स्थित एच.एम.टी पास नाका लगाया। सुबह करीब साढ़े 4 बजे पंचकूला की तरफ से पिंजौर की तरफ एक ट्रक आता हुआ  दिखाई दिया। ट्रक को रोक कर चैक किया गया तो उस में से भारी मात्रा में भुक्की बरामद की गई  । जिनका वजन करने 10 क्विंवट पाया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: अपराधी कमल भड़ाना ने जिस पिस्टल से किया मुठभेड़,उसको उपलब्ध कराने के जुर्म में दोस्त ऋतिक पकड़ा गया

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: दो आईएएस अधिकारियों को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

Ajit Sinha

डकैती और फायरिंग के सनसनीखेज मामले में शामिल आरोपित ,पीछे 10 वर्षो से गिरफ्तारी से बचने के लिए सुरक्षा गार्ड की नौकरी, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!