Athrav – Online News Portal
विशेष हरियाणा

पुलिस अकादमी मधुबन में महिलाओं और सामाजिक मुद्दों पर आधारित ‘सनराईज’ हिन्दी फिल्म की स्क्रीनिंग अकादमी में प्रशिक्षण।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:पुलिस अकादमी मधुबन की डॉ. भीरमराव अम्बेडकर रंगशाला में पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव की पहल पर महिलाओं और सामाजिक मुद्दों पर आधारित ‘सनराईज’ हिन्दी फिल्म की स्क्रीनिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों ,‌‌ स्टाफ व अधिकारियों के समक्ष की गई। जिसकी समय अवधि 50 मिनट रही, इस मौक पर मधुबन पुलिस परिसर में सभी अन्य संस्थान जैसे हरियाणा सशस्त्र बल, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, न्याय वैद्यक विज्ञान प्रयोगशाला तथा राज्य अपराध शाखा मधुबन के स्टाफ सदस्य व अधिकारीगण भी मौजूद रहे। 

निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी श्रीकांत जाधव ने पुष्प प्रदान करके माननीय राष्ट्रपति से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशिका विभा बक्शी का स्वागत किया। यह फिल्म महिलाओं और बच्चों के लिए एक सुरक्षित समाज बनाने के लिए आंदोलन का कार्य करेगी। सनराईज एक शक्तिशाली, सकारात्मक और लिंग अधिकार पर आधारित फिल्म है। हमे समाज में सकारात्मक सास्कृतिक बदलाव लाने की जरूरत है जो इस फिल्म के द्वारा संभव है।



अकादमी के उप पुलिस अधीक्षक राजकुमार ने कार्याक्रम के आयोजन के लिए पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव, निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी व इंचार्ज मधुबन पुलिस परिसर श्रीकांत जाधव तथा विभा बक्शी, फिल्म से तमाम जुड़े तक्रिशियन, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी अतर सिंह सैनी व मिडियाकर्मियों का आभार प्रकट किया।

Related posts

चंडीगढ़: रजिस्ट्री कार्य के लिए ग्राम सचिव व पटवारी को दें प्रत्येक दिन का टारगेट , नोडल अधिकारी करें समीक्षा- एसीएस

Ajit Sinha

भारत अंतरराष्ट्रीय फल-फूल, सब्जियां एवं डेयरी उत्पाद टर्मिनल इसी वर्ष अगस्त में शुरू कर दिया जाएगा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल   

Ajit Sinha

पहले मौसम और अब सरकारी अनदेखी की मार झेल रहे हैं लोग- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!