Athrav – Online News Portal
गुडगाँव विशेष

बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी अब यह लिफट नही रूकेगी और निरंतर चलती रहेगी: डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम: गुरूग्राम जिला प्रशासन द्वारा लघु सचिवालय में लगाई गई लिफट नंबर-4 में लोगों की सुविधा के लिए एमरजेंसी रेस्क्यू डिवाइस इंस्टाॅल किया गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी अब यह लिफट नही रूकेगी और निरंतर चलती रहेगी। 



इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि लघु सचिवालय में रोजाना सैंकड़ों लोगों का आवागमन होता है, जो लिफट का भी प्रयोग करते हैं। लोगों की सुरक्षा के लिहाज से ही जिला प्रशासन द्वारा लिफट में एमरजेंसी रेस्क्यू डिवाइस इंस्लाट किया गया है। हालांकि लिफट में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर इसके अंदर हैल्पलाइन नंबर चस्पा किए हुए हंै। लिफट में किसी प्रकार की समस्या आने पर इसमें लगाए गए एमरजेंसी बटन को दबाकर लिफट आप्रेटर तक सहायता के लिए सूचना भेजी जा सकती है। खत्री ने बताया कि इस एमरजेंसी रेस्क्यू डिवाइस का फायदा यहां आने वाले लोगों को बड़ी संख्या में होगा। उन्होंने बताया कि शुरूआती चरण में इस डिवाइस को लिफट नंबर-4 में इंस्लाट किया गया है। 

Related posts

आई.टी.आई गुरुग्राम में 13 जून को होगा रोजगार मेले का आयोजन।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: लंग फंक्शन कैंप का आयोजन – डॉ. सारिका वर्मा

Ajit Sinha

21 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में साक्ष्य नष्ट करने व तथ्य छुपाने के इरादे से शव को सुनसान जगह पर फेंकने के मामले में 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!