Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

पर्यावरण की बेहतरी को इकोग्रीन ने बढ़ाया कदम, उच्चाधिकारी के साथ बैठक में मंथन  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट गुरुग्राम: चीनी टीम के सदस्यों के साथ इको ग्रीन के डिप्टी सीईओ संजय शर्मा एवं चीनी टीम के सदस्यों ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) में प्रिंसिपल  सेक्रेटरी  आनंद मोहन शरण के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य था कि पर्यावरण की बेहतरी के लिए और क्या, कुछ किया जा सकता है। इस महत्व पूर्ण  बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पर्यावरण सुधार की दिशा में यह कार्य पुराने कचरे के साथ शुरू किया जा सकता है, जो बहुत लंबे समय से पड़ा हुआ है। दैनिक आधार पर एकत्रित कचरे को जमा करने की बजाय इसे नियमित तौर पर उपयोग कैसे किया जाए । 



एमसीजी/एमसीएफ  समय-समय पर कचरे के संग्रह में इकोग्रीन की सहायता कैसे कर सकते हैं, इस पर मंथन किया गया इस दौरान सुझाव आया  कि शहर में  एकत्रित किए जाने वाले कचरे को यहां से हटाकर किसी और खुले डंपिंग स्पॉट बनाकर वहां से सीधे बंधवाड़ी तक पहुंचाया जा सकता है। यह अधिक डंपिंग  स्पॉट के निर्माण  को कम करेगा और दुर्गंध को भी रोकेगा।इकोग्रीन के डिप्टी सीईओ  संजय शर्मा ने कहा कि घर-घर से संग्रह में सुधार हुआ है। यहां उपयोगकर्ता  शुल्क अन्य शहरों की  तुलना  में बहुत कम है। इसे बढ़ाने का भी प्रस्ताव बैठक में रखा गया, ताकि परिचालन को सुचारू रूप से जारी रखा जा सके। इकोग्रीन कोर टीम के सदस्यों के साथ एमजीएफ /एमसीजी टीम ने दोनों शहरों में और सुधार के लिए ऐहतियाती उपायों पर एक दिन की चर्चा की।

Related posts

237 करोड़ से अधिक लागत की 34 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कल मंगलवार को

Ajit Sinha

खुलासा: मुझे मारता -पीटता रहता था इसलिए अपने फार्म हाउस मालिक राहुल की दरांत से वॉर करके सनसनीखेज हत्या कर दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

प्रबंध निदेशक अमित खत्री ने की समीक्षा बैठक,बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा सुविधाओं का लाभ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!