Athrav – Online News Portal
हरियाणा

छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से की मुलाकात

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला/चंडीगढ़: छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं कमर्शियल टैक्स मंत्री कवासी लखमा ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से पंचकुला में मुलाकात की और उन्हें नई सरकार के गठन की बधाई दी। दोनों नेताओं ने रोजगार, कृषि, संस्कृति और उद्योग समेत कई विषयों पर चर्चा की।



कवासी लखमा ने हरियाणा सरकार की गृह जिले में परीक्षा करवाने की योजना की बहुत सराहना की और इसे अपने राज्य में लागू करने की बात कही। साथ ही उन्होंने हरियाणा सरकार की कामगारों का डाटा तैयार करने की प्रस्तावित योजना में भी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को 27-29 दिसंबर को रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग बहुत मेहनती हैं और छत्तीसगढ़ में विकास में भी बहुत से हरियाणवी लोग अच्छा योगदान दे रहे हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:नए वित्त वर्ष 2026-27 की बिजली दरों को लेकर 8 जनवरी को जनसुनवाई।

Ajit Sinha

स्टार प्रचारकों की घोषणा के बाद हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक

Ajit Sinha

चंडीगढ़: रोहतक को सीएम मनोहर लाल ने दी 700 करोड़ से अधिक की सौगात,जल्द होंगे पंचायत चुनाव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!