Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से वरिष्ठ सचिव, सचिव एवं निजी सचिवों को विभिन्न मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ में नियुक्ति किए। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से वरिष्ठ सचिव, सचिव एवं निजी सचिवों को विभिन्न मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ में नियुक्ति के आदेश जारी किए है।  आज यहां इस संबध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जारी आदेशानुसार वरिष्ठ सचिव ओ.पी.भदरेचा को शिक्षा मंत्री कवंरपाल एवं वरिष्ठ सचिव हरीश को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के स्टाफ में नियुक्त किया गया है।



इसी प्रकार, सचिव राजेन्द्र शर्मा को राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती कमलेश ढांडा, सचिव अजमेर सिंह को राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओमप्रकाश यादव के स्टाफ में नियुक्त किया है। इसी प्रकार, निजी सचिव विजय कुमार को गृह मंत्री अनिल विज, निजी सचिव शिव कुमार को बिजली मंत्री रणजीत सिंह, निजी सचिव राम कृष्ण को कृषि मंत्री जे.पी.दलाल,निजी सचिव राजमल को सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल तथा निजी सचिव सुरेन्द्र बंसल को राज्य मंत्री पुरातत्व संग्रहालय विभाग मंत्री अनुप धानक के स्टाफ में नियुक्त किया है।

   

Related posts

एक भी यूनिट का नया उत्पादन किए बिना किस बात का श्रेय लेना चाहती है सरकार – हुड्डा

Ajit Sinha

पुलिस ने मात्र 24 घंटे में दबोचा गोताखोर प्रगट सिंह से फिरौती मांगने का आरोपी।

Ajit Sinha

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ व करनाल सांसद संजय भाटिया करेंगे गुजरात में चुनाव प्रचार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!