Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सूरजकुंड इलाके में आज एक शख्स ने पिनाकल टावर की12 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सूरजकुंड इलाके में आज एक शख्स ने पिनाकल टावर की12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका था। सूरजकुंड थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रहीं हैं। 

एसएचओ अर्जुन देव का कहना हैं कि पुलिस को सूचना मिली कि सूरजकुंड इलाके में पिनाकल टावर की12वीं मंजिल से कूदकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच में जुट गए। जांच के दौरान मालूम हुआ की मरने वाले शख्स का नाम सौरभ हैं और उसकी उम्र 30 साल हैं। वह भाटिया कालोनी ,बल्लभगढ़ का रहने वाला था। वह पिनाकल टावर में अकाउंट विभाग में नौकरी करता था। पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहा था और इस बीच में वह सिगरेट ज्यादा पिने लगा था। 



उनका कहना हैं कि इस घटना की सूचना पुलिस ने मृतक सौरभ के परिजन को दे दिया हैं और वह लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मृतक सौरभ के परिजनों से बातचीत की गई पर उन्होनें  इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। सौरभ के डेड बॉडी को जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। उनका कहना हैं कि जांच में आगे जो भी बाते आएगी उसको मुकदमे में जोड़ दिया जाएगा।  

Related posts

फरीदाबाद में रमजान के पवित्र पर्व पर सभी मस्जिदों को पूरी से बंद रखा जाएगा: डीसी यशपाल यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर होगी फोटोग्राफी व कला प्रदर्शनी : सीजेएम रीतू यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जेसी बोस विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए दाखिला कार्यक्रम की घोषणा की।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!