Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राष्ट्रीय विशेष हरियाणा

फेम इंडिया मैगज़ीन सर्वे एजेंसी एशिया अवार्ड 2019, पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल को सर्वश्रेस्ठ मंत्री के अवार्ड से नवाजा गया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : फेम इंडिया मैगज़ीन ने सर्वे एजेंसी एशिया पोस्ट के साथ मिलकर 21 अलग-अलग श्रेणियों में सभी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ मंत्रियों, 2019 का सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण को व्यक्तित्व, छवि, प्रदर्शन, प्रभाव, विभाग की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता और कार्य शैली और परिणाम जैसे सात बिंदुओं पर विभिन्न श्रेणियों में मूल्यांकन किया गया। देश भर के लगभग 12700 बुद्धिमान लोगों से राय ली गई और देश के सर्वश्रेष्ठ 21 मंत्रियों को चुना गया।

जिसमे हरियाणा प्रदेश से पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल को सर्वश्रेस्ठ मंत्री के अवार्ड से नवाजा गया, जोकि  हरियाणा प्रदेश के लिये बहुत बड़ी उपलब्धि है ओर प्रदेश के लिए गौरवशाली बात है। आपको बता दें बतौर मंत्री रहते हुए विपुल गोयल ने न सिर्फ जनहित की मूलभत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के साथ साथ खेलो में भी विकास कार्य करवाकर मनोहर सरकार की वाहवाही करवाई बल्कि समाज व धर्म के हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कार्य किया फिर चाहे वो पंछी बचाओ अभियान, वृक्षारोपण, एशिया का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाने की बात हो या गरीब ओर जरूरतमंद  लोगों को 10रुपए में भरपेट खाना खिलाने की बात हो, विपुल गोयल ने अपने कार्यकाल में हजारों वृद्ध लोगो को धार्मिक स्थल के भी निशुल्क दर्शन करवाये ओर विधवाओं को राशन वितरण कर उनकी ज़िंदगी मे भी मदद करने की कोशिश की।  

आज इसी का नतीजा है जोकि विपुल गोयल को हरियाणा प्रदेश की राजनीति में सभी से अलग और श्रेष्ठ दर्शाता है। विपुल गोयल से जब इस बारे में बातचीत कर उनसे जाना गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ जनता के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश की है और क्षेत्र की जनता ने जो प्यार और सम्मान उन्हें हमेशा दिया है आज उसी प्यार और आशीर्वाद के साथ ही मैं यहां तक पहूंचा हूँ, उन्होंने इस अवार्ड का असली हकदार अपने क्षेत्र की जनता को बताया और उन्हें मुबारकबाद दी।  यहां आपको बताया जाता है कि पूरे देश से
विभिन्न श्रेणियों में चुने गए 21 सर्वश्रेष्ठ मंत्रियों की पूरी सूची है:



गुजरात – प्रदीप सिंह जडेजा (प्रभावी),उत्तर प्रदेश – केशव प्रसाद मौर्य (प्रभावशाली),महाराष्ट्र – सुधीर मुनगंटीवार (वयोवृद्ध),बिहार – नंद किशोर यादव (सक्रिय),उत्तराखंड – मदन कौशिक (सहयोगी),झारखंड – सीपी सिंह (योद्धा),असम – हेमंत विश्व शर्मा (लोकप्रिय),हिमाचल प्रदेश – महेंद्र सिंह (सक्षम),हरियाणा – विपुल गोयल (ज्ञात),पश्चिम बंगाल – फरहाद हकीम (ऊर्जावान),दिल्ली – मनीष सिसोदिया (व्यक्तित्व),केरल – डॉ। थॉमस इस्साक (आदर्श),पंजाब – मनप्रीत बादल (जागृति),सिक्किम – बेदु सिंह पंत (बेजोड़),उड़ीसा – प्रताप जेना (सफल),गोवा – विश्वजीत राणे (जीनियस),मध्य प्रदेश – जीतू पटवारी (ऊर्जावान),छत्तीसगढ़ – ताम्रध्वज साहू (पात्र)
राजस्थान – रघु शर्मा (विश्वसनीय),तेलंगाना – एस। निरंजन रेड्डी (प्रेरक),तमिलनाडु – डॉ। सी। विजय भास्कर (प्रगतिशील)

Related posts

हरियाणा विधानसभा में उपनेता आफताब अहमद ने पंखा मेला कमेटी के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

गृह मंत्री अनिल विज ने सेना के जवान से पैसे मांगने वाले हेडकांस्टेबल को सस्पेंड करने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज ‘गोरख धंधा’ शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है, इस्तेमाल किया तो होगी कार्रवाई ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!