Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

कॉलेज फेस्ट को कामयाब बनाने के लिए सभी छात्रों का धन्यवाद- डॉ. संजय श्रीवास्तव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में दो दिवसीय कॉलेज‘Resurrection-2019’ फेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के करीब 50 कॉलेज के छात्रों ने हिस्सा लिया। दो दिन तक चले कॉलेज फेस्ट में बैटल ऑफ बैंड्स, सोलो और ग्रुप डांस, सोलो और ग्रुप सिंगिंग, थिएटर, टैटू मेकिंग, फैशन शो, फेस पेंटिंग, मोनो एक्टिंग, शेर-ओ-शायरी, कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग और पोटरफाइल कॉम्पिटीशंस का आयोजन किया गया। 



वेंकटेश्वर कॉलेज, मोतीलाल नेहरू, मैत्री कॉलेज, शहीद भगत सिंह कॉलेज, लेडी इर्विन कॉलेज, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, जगन्नाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, श्री ओरबिंदो, आईपीयू, जीजीयू, जामिया हमदर्द, एमिटी नोएडा समेत कई कॉलेज  फेस्ट का हिस्सा बने।बैटल ऑफ बैंड्स में वेंकटेश्वर कॉलेज, डांस में मैत्री और शहीद भगत सिंह कॉलेज, वेस्टर्न सोलो सिंगिंग में बिजॉय और हिंदी सोलो सिंगिंग में शिवांगिनी,  सोलो डांस में डीडीयू कॉलेज की शिवानी, मोनो एक्टिंग में जामिया के सुफियान खान विजेता बने।मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के एमडी डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कॉलेज में आए सभी छात्रों का स्वागत किया और उन्होंने रिजरेक्शन की कोर टीम का भी प्रोत्साहन किया। उन्होंने कहा, हर कॉलेज छात्र को इस दिन का इंतजार रहता है, फेस्ट की तैयारी कई महीनों से चल रही थी। इसे कामयाब बनाने के लिए सबका धन्यवाद। 

Related posts

फरीदाबाद:सब इंस्पेक्टर अमर सिंह को देखकर हत्या आरोपित ट्रैन गुजरते वक़्त रेलवे लाइन पार करके भागने की कोशिश की, दबोचा।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी के 34 बिल्डरों को डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने भेजे नोटिस , ओक्कोपेशन सर्टिफिकेट लेने के बाद अवैध कब्ज़ा ।

Ajit Sinha

भारत’ के सपने को साकार करने में हरियाणा के सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण युवाओं की रहेगी अहम भूमिका : गौरव गौतम

Ajit Sinha
error: Content is protected !!