Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने जीती ऑल इंडिया पुलिस गोल्फ टूर्नामेंट ट्रॉफी,डीजीपी मनोज यादव ने बधाई। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने 4 से 6 नवंबर, 2019 तक पुणे के ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स में आयोजित 23वीं अखिल भारतीय पुलिस गोल्फ टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरआॅल टीम ग्रॉस चैंपियनशिप में जीत दर्ज की है। 
 
हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन के के सिंधु और डीआइजी एचएपी, मधुबन कुलविन्दर सिंह की टीम ने पिछले छह वर्षों से विजेता रही बीएसएफ की टीम का हराकर इस चैंपियनशिप में जीत दर्ज की। यह दूसरी बार है जब हरियाणा ने वर्ष 2012 के बाद चैंपियनशिप जीती है।



इस वार्षिक गोल्फ चैम्पियनशिप में विभिन्न राज्यों और पैरा मिलिट्री संगठनों के 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर, पुलिस महानिदेशक,मनोज यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभाग का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए टीम को बधाई दी।

Related posts

सीएम मनोहर ने किसानों द्वारा लिए गए फसली ऋण की किश्त की15 अप्रैल से बढाकर 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा की।

Ajit Sinha

उपलब्धिः सीसीटीएनएस क्रियान्वयन में हरियाणा पुलिस रही अव्वल, प्रथम रैंक से सम्मानित

Ajit Sinha

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने गांव अक्लीमपुर में 30 एकड़ भूमि पर किया वनीकरण योजना का शुभारंभ

Ajit Sinha
error: Content is protected !!