Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

रैपिड एक्शन फोर्स के सदस्यों ने जिला के कई क्षेत्रों का दौरा किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरूग्राम: गुरूग्राम जिला में प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, बाढ़ या कानूनी व्यवस्था बाधित होने की स्थिति उत्पन्न होने पर उससे कैसे निपटा जाएं आदि की तैयारियों के चलते आज रैपिड एक्शन फोर्स के सदस्यों ने जिला के कई क्षेत्रों का दौरा किया। टीम के सदस्यों ने जिला में विभिन्न क्षेत्रों का मुआयना कर भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आज उपायुक्त अमित खत्री से भी मुलाकात की और उनसे जिला संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी हासिल की। रैपिड एक्शन फोर्स की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए द्वितीय कमान अधिकारी केवल किशन ने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स की टीम द्वारा जिलों की भौगोलिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के साथ साथ वहां के प्रतिष्ठित लोगों, सार्वजनिक स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, स्कूलों व काॅलेजों आदि में जाकर लोगों से मुलाकात की जा रही है। उन्होंने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स की टीम द्वारा जिला में विशेष रूप से दंगा नियंत्रण पर अध्ययन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दंगा नियंत्रण को लेकर रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा जिलों में पहले से ही स्टडी की जाती है ताकि आपदा की स्थिति में दंगा नियंत्रित करने को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा 9 नवंबर तक जिला में विभिन्न क्षेत्रों सहित पुलिस थानों का दौरा किया जाएगा। इस टीम में 40 सदस्य है जो जिला के अलग-2 भागों में जाएंगे। टीम के सदस्यों ने जिला उपायुक्त से मिलकर जिला के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। श्री खत्री ने टीम के सदस्यों को जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।



उपायुक्त ने कहा कि गुरूग्राम जिला प्रदेश के अत्यंत महत्वपूर्ण जिलों में से एक है, ऐसे में जरूरी है कि यहां पर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की एक्सरसाइज की जाए। टीम के सदस्यों ने आज बादशाहपुर तथा भौंडसी थाने में भी जाकर वहां पर पुलिसकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स की टीम द्वारा हर साल इस प्रकार की एक्सरसाइज की जाती है ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन की मदद की जा सके। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्यों द्वारा प्रदेश के दो अन्य जिलों जींद व रोहतक का भी दौरा किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक कमान अधिकारी जगवीर सिंह, 194 बटालियन से निरीक्षक ओ पी तिवार उपस्थित थे। 

Related posts

गुरुग्राम : आर साईं लॉजिस्टिक इंडिया प्राइवेट प्राइवेट लिमिटेड को लगाया 70 लाख का चुना, फर्जी एनओसी के जरिये बेचा 10 प्राइम मूवर।

Ajit Sinha

दुखद खबर: थाना पटौदी में तैनात सहायक उप- निरीक्षक आजाद सिंह ने आज जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना मरीजों के आंकड़े चौकाने वाले हैं, कुल 3440 आकड़ें हैं, गुरुग्राम 1084 व फरीदाबाद में 445 केस हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!