Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

दीपावली की रात तेज रफ़्तार हौंडा सिटी कार मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक नेशनल हाइवे -2 पलटी, दो भाइयों की मौत।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:दीपावली की रात मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक नेशनल हाइवे 2 -पर एक तेज रफ्तार हौंडा सिटी कार की सड़क हादसे में परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार जवान उम्र के दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। जहां पर दोनों शवों की आज पोस्टमार्टम करवाई जा रहीं हैं। बताया गया हैं कि यह हादसा इतना जबरदस्त था कि हौंडा सिटी कार का इंजन सड़क के ऊपर बुरी तरह से बिखड़ गया। 


पुलिस की माने तो ग्रीन फिल्ड कालोनी निवासी अमन अरोड़ा, उम्र 25 साल और पिखड़ अग्रवाल उम्र-32 साल निवासी मकान नंबर-118 ,सेकेंड फ्लोर, अशोका एन्क्लेव पार्ट-1 जोकि रिश्ते में ममेरे-फूफेरे भाई लगते हैं। देर रात दोनों भाई अपने हौंडा सिटी कार में सवार होकर ग्रीन फिल्ड कालोनी की तरफ सेक्टर -28 के पास किसी होटल में खाना खाने के लिए जा रहे थे पर उनकी कार काफी तेज रफ़्तार में थी


जैसे ही मेवला महाराज पुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक वह लोग पहुंचे तो उनकी कार तेज रफ़्तार होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर का ग्रील को तोड़ती हुई सड़क के दूसरी तरफ पहुंच गई और इस बीच में कई बार कार को पटली खानी पड़ी और कार इंजन सड़क पर बिखड़ गया। इस हादसे में कार सवार दोनों शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। 

Related posts

फरीदाबाद: स्वास्थ्य विभाग एवं सेंट्रल थाना की संयुक्त टीम का गुप्ता क्लीनिक हेल्थ सेंटर में छापा, फर्जी डॉक्टर अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : वाईएमसीए विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्धः प्रो. दिनेश कुमार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परिवार पहचान पत्र में आय वेरिफिकेशन कराने के लिए किसी को पैसा न दें : एडीसी अपराजिता

Ajit Sinha
error: Content is protected !!