Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विशेष विमान को रास्ता न देने पर भारत ने पाकिस्तान की ICAO में शिकायत की : सूत्र

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पेशल विमान को रास्ता न दिए जाने पर भारत ने पाकिस्तान की इस हरकत का अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संस्था ICAO से शिकायत की है. यह जानकारी सरकार से जुड़े सूत्रों ने दी है. पाकिस्तान की ओर से की गई हरकत की निंदा करते हुए सूत्र ने बताया कि कोई भी सामान्य देश वीवीआईपी स्पेशल फ्लाइट को आम तौर पर रास्ता देते हैं. सूत्र ने कहा,’फ्लाइट के रास्ते के लिए इजाजत मांगी जाती है और ICAO के दिशा-निर्देश के मुताबिक देशों को इसकी इजाजत देना होता है.हमने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय संस्था के सामने उठाया है’.

पाकिस्तानी मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब की यात्रा के लिए उनके स्पेशल विमान के लिए रास्ता देने की इजाजत मांगी थी. पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार डॉन ने लिखा, ‘विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी ने घोषणा की है कि पाकिस्तान ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी के विमान के लिए एयर स्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी है’.



सूत्र के मुताबिक पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय संस्था की गाइडलाइन का पालन करने पर जवाब देना चाहिए इसके साथ ही पुरानी आदत पर फिर से विचार करना चाहिए जिसमें वह एकतरफा कार्रवाई पर मनगढ़ंत वजहें बताता है.आपको बता दें कि इससे पहले भी वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लाइट को रास्ता न देने मना कर चुका है जब प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में हिस्सा लेने जा रहे थे.वहीं जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यूरोप की यात्रा पर जा रहे थे तो भी पाकिस्तान ने उनके विमान को रास्ता देने से मना कर दिया था.

Related posts

पार्क में लड़की से छेड़छाड़ व उसके दोस्त की पिटाई करके रंगदारी वसूलने का वाला कथित पुलिस कर्मी अरेस्ट, निकला कुश्ती कोच।

Ajit Sinha

भैंस ने शेरनी से लिया पंगा: भैंस की शिकार कर रही शेरनी को दोस्त भैंस ने शेरनी को अपने सींग से उठा कर जमीन पर दे मारा-वीडियो देखें

Ajit Sinha

नई दिल्ली- राहुल गांधी ने आज आयोजित प्रेस कॉंफ्रेंस में पीएम मोदी और होम मिनिस्टर पर जमकर बरसे – वीडियो सुने

Ajit Sinha
error: Content is protected !!