Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

चारों विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीते और एक सीट निर्दलीय उम्मीद वार की हुई बंपर जीत। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरूग्राम: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के लिए सैक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुई मत गणना का कार्य शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुधीर सिंगला, बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीद वार राकेश दौलताबाद, सोहना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार संजय सिंह तथा पटौदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार सत्यप्रकाश जरावता विजयी रहें।उन्होंने बताया कि गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से विजयी रहे भाजपा प्रत्याशी सुधीर सिंगला ने 81 हजार 953 वोट प्राप्त किए। दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार मोहित ग्रोवर ने 48 हजार 638 वोट प्राप्त किए। तीसरे नंबर पर रहे कांगे्रस पार्टी के उम्मीदवार सुखबीर कटारिया ने 23 हजार 126 वोट प्राप्त किए। 

इसी प्रकार, बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विजयी रहे निर्दलीय प्रत्याशी राकेश दौलताबाद ने 1 लाख 6 हजार 798 वोट प्राप्त किए। दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी मनीष यादव ने 96 हजार 641 वोट प्राप्त किए तथा तीसरे नंबर पर कांगे्रस पार्टी के प्रत्याशी राव कमलबीर सिंह ने 10 हजार 610 वोट प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि सोहना विधान सभा क्षेत्र से विजयी रहे भाजपा के प्रत्याशी संजय सिंह ने 59 हजार 117 वोट प्राप्त किए। दूसरे नंबर पर रहे जन नायक जनता पार्टी के उम्मीदवार रोहताश सिंह ने 46 हजार 664 वोट प्राप्त किए तथा तीसरे नंबर पर रहे बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार जावेद अहमद ने 39 हजार 868 वोट प्राप्त किए। 



इसी प्रकार पटौदी विधानसभा क्षेत्र से विजयी रहे भाजपा के प्रत्याशी सत्य प्रकाश जरावता ने 60 हजार 633 वोट प्राप्त किए। दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी नरेश सिंह पहाड़ी ने 24 हजार 54 वोट प्राप्त किए तथा तीसरे नंबर पर जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दीपचंद ने 19 हजार 629 वोट प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हुए थे तथा मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 

Related posts

यातायात पुलिस के जवान की वजह से एनएच-48 पर बड़ा हादसा टल गया. दुर्घटना ग्रस्त ट्रक-ट्रॉला से होने लगी थी सीएनजी गैस का रिसाव।

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक दिन में दो रिश्वतखोरों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha

सड़क हादसे में एक कार में सवार तीन लड़कों में से दो लड़कों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, एक जख्मी।  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!