Athrav – Online News Portal
हरियाणा

भारत निर्वाचन आयोग  विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 9 अक्तूबर को हरियाणा में आएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2019 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 9 अक्तूबर, 2019 को हरियाणा में आएगा। अपने दो दिवसीय इस दौरे में आयोग की ओर से राजनैतिक दलों, स्टेट नोडल अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विभिन्न बैठकों का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा, निवार्चन आयुक्त श्री अशोक लवासा और सुशील चंद्रा 9 अक्तूबर, 2019 को चंडीगढ़ के ललित होटल पहुंचेंगे और शाम करीब 4 बजे राजनैतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद शाम साढ़े 6 बजे हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और स्टेट नोडल अधिकारियों के साथ भी चुनावों को लेकर बैठक होगी। 



उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर, 2019 मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा, निवार्चन आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा स्वीप प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे। उसके बाद 10.बजे से लेकर 1:30 बजे तक आयोग की हरियाणा के मंडलायुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, एडीजीपी, पुलिस रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक होगी, जिसमें विधानसभा चुनाव बारे विस्तार से चर्चा की जाएगी। दोपहर 2:45 बजे आयोग की हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद 3:45 बजे मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा, निवार्चन आयुक्त श्री अशोक लवासा और श्री सुशील चंद्रा आयोग प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया से रुबरु होंगे। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:10 मेडिकल स्टोरों के ड्रग्स लाइसेंस व एक थोक बिक्री ड्रग्स लाईसेंस निलंबित, दो को कैंसिल किया गया।

Ajit Sinha

कोरोना ब्रेकिंग: हरियणा प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कोहराम बुलेट की रफ़्तार से जारी हैं, कुल संख्या 2678 हैं -रिपोर्ट की कॉपी -पढ़े

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग न्यूज़: पलवल पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग रैकेट का किया पर्दाफाश, 4 अरेस्ट ,20.68 लाख की नगदी बरामद।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!