Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

एटीएम  बंद कर गार्ड गया घर, सुबह देखते ही रह गया भौंचक; चोर उखड़ाकर ले गए मशीन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद,बल्लभगढ़: गांव फतेहपुर बिल्लौच से चोर एटीएम मशीन को उखाड़कर ले गए। उसमें 20 लाख 67 हजार रूपए बताए गए हैं। थाना सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। गांव फतेहपुर बिल्लौच के जवां मोड़ के पास आइसीआइसीआइ बैंक की एटीएम मशीन लगी हुई है।पुलिस को दी शिकायत में बैंक के कानूनी सलाहकार धीरेंद्र यादव ने बताया कि फतेहपुर बिल्लौच में लगी एटीएम मशीन सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती थी। इस दौरान वहां पर सिक्योरिटी गार्ड रहता है।



रात को बंद होने के बाद सिक्योरिटी गार्ड भी अपने घर चला जाता है।सोमवार की शाम को एटीएम में आठ लाख रूपए और डाले गए थे। इसके बाद उसे बंद कर दिया। सुबह सात बजे सिक्योरिटी गार्ड ने फोन पर सूचना दी कि रात को चोर एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए।इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। थाना सदर प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि एटीएम मशीन के उखड़ने की शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना में भी क्राइम ब्रांच की भी टीम जांच में जुटी हुई हैं।

Related posts

फरीदाबाद :उपायुक्त अतुल कुमार ने आज लघु सचिवालय सैक्टर-12 परिसर का निरीक्षण कर जनसुविधाओं का जायजा लिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : लक्कड़पुर में पोल फेक्ट्री की जमीनों पर अवैध रूप से बनी टावरों में 75 फ्लैटों एंव 10 दुकानों को पोकलेन मशीनों से किया धवस्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी रजिस्ट्री एक बड़ी समस्या बनकर रह गई हैं, प्रॉपर्टी एंव बिल्डरों को मरने से बचा लो- देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!