Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

जिला के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 26 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए, निर्वाचन अधिकारी अतुल द्विवेदी। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल कुमार ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2019 के लिए वीरवार को जिला के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 26 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। 85-पृथला विधानसभा क्षेत्र में सात, 86-फरीदाबाद एनआईटी में पांच, 87-बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में छह, 88-बल्लभगढ़ में चार, 89-फरीदाबाद में तीन, 90-तिंगाव विधानसभा क्षेत्र में चार नामांकन-पत्र दाखिल हुए।  

उन्होंने बताया कि पृथला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार सोहनपाल, कांगे्रस पार्टी के रघुबीर तेवतिया, कांगे्रस से ही प्रेमवती तेवतिया, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से कल्याण शर्मा, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से ही पंकज शर्मा, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आशा, नैनपाल रावत ने नामांकन दाखिल किया। फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संतोष कुमार यादव, भारतीय जनता पार्टी के नगेंद्र भड़ाना, आम आदमी पार्टी के प्रमोद कुमार यादव, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के रामप्रताप गौड़ तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जितेंद्र कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किए। 



बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से शिव सेना पार्टी  से मुकेश पहलवान, बसपा से मनोहरलाल, भाजपा से सीमा त्रिखा, कांगे्रस पार्टी से विजय प्रताप, कांगे्रस से ही महेंद्र प्रताप व भाजपा से अश्वनी त्रिखा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किए। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरेंद्र कुमार, बहुजन समाज पार्टी के अरूण विशाला, समाजवादी पार्टी के आदेश कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दीपक चौधरी ने नामांकन दाखिल किए। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से स्वराज इंडिया पार्टी से रेनू, भाजपा से नरेंद्र गुप्ता, जननायक जनता पार्टी से कुलदीप तेवतिया ने नामांकन पत्र दाखिल किए। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के उम्मीदवार कृष्णपाल सिंह, इनेलो के उमेश भाटी, भारतीय जनता पार्टी के राजेश तथा बहुजन मुक्ति पार्टी के श्याम मंडल ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। 

Related posts

हरियाणा: मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों से 104.34 करोड़ रुपये का कम्पोजिशन शुल्क वसूला गया- मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला:सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर कृष्णा बेउरा ने जमाया रंग

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मशहूर डांसर सपना चौधरी का आगामी 21 अप्रैल सेक्टर -12 हुड्डा ग्राऊंड में डांस का कार्यक्रम हैं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!