Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

14 साल की लड़की के साथ सोसायटी की छत पर बलात्कार करने के आरोपी लिफ्ट इंजिनियर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम :14 वर्षीय लड़की के साथ जबरन बलात्कार करने वाले एक लिफ्ट इंजिनियर को डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी शख्स ने गिफ्ट देने के बहाने से सोसायटी के छत पर लड़की को ले गया जहां पर उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। 
पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम के पटेल नगर , गुरुग्राम स्थित सोसायटी में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दर्ज मुकदमें कहा कि वह बीते 23 सितंबर को अपने किसी निजी काम से दिल्ली गई हुई थी। उसे पड़ोसियों ने फोन पर बताया कि आपकी लड़की के साथ जबरन बलात्कार हुआ हैं और इस वक़्त उसकी तबियत ज्यादा ख़राब हैं। इसके बाद वह तुरंत दिल्ली से वापिस आ गई और फिर उन्होनें देखा कि उनकी लड़की के साथ जबरन बलात्कार होने के कारण उसकी हालत ज्यादा ख़राब हो गई। उनका कहना हैं कि इसके बाद वह अपनी लड़की को इलाज कराने के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया जहां पर उनकी लड़की का इलाज किया जा रहा हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को आज गिरफ्तार कर लिया।



पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपी शख्स ने अपना नाम अरुण कुमार निवासी गंगेसर ,थाना गोहाना ,जिला सोनीपत , उम्र 21 साल  बताया। हाल पटेल नगर ,गुरुग्राम बताया। उसने यह भी बताया कि पीड़ित लड़की से करीब तीन महीने पहले जान पहचान हुई थी और बीते 23 सितंबर की देर सांय को उसे गिफ्ट देने के बहाने से लिफ्ट से सोसायटी के छत पर ले गया और वहां पर  घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।  

Related posts

पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर को नोटों से भरे बैग छीनने की कोशिश के सनसनीखेज मामले दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: थाना खेड़ीपुल की टीम ने एक फर्जी डॉक्टर सुकेश को अरेस्ट किया हैं, बीते 6 सालों से क्लिनिक चला रहा था।

Ajit Sinha

गुरुग्राम में पटवारी ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!