Athrav – Online News Portal
Uncategorized हरियाणा

गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर खोली जाएगी यूनिवर्सिटी : मनोहर लाल

  संवाददाता : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को गुरु गोबिंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव पर आयोजित राज्य स्तरीय चढ़दी कलां कार्यक्रम में करनाल सहित प्रदेश के कई जिलों को सौगात दी। सीएम ने घोषणा की कि उत्तरी हरियाणा में पंचकूला या यमुनानगर में गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। सिख इतिहास को दिखाने के लिए सिख म्यूजियम भी तैयार किया जाएगा। इसी कड़ी में करनाल में गुरुनानक द्वार बनाया जाएगा और पंजाबी भाषा के अध्यापकों के खाली पदों को भी जल्द भरा जाएगा। इसके अलावा करनाल,  हिसार और फरीदाबाद के डाकघरों में पासपोर्ट केंद्र खोलने की घोषणा की गई।

सीएम नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित संगत को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब दरबार में मत्था टेका, वहीं सिख समाज की ओर से मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह और उनके परिवार की ओर से दी गई कुर्बानियों के कारण ही आज भारत हिंद है और मस्तक उठाकर खड़ा है।

अंबाला में सिख म्यूजियम बनेगा
सीएम ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को अपना गौरवशाली इतिहास बताने के लिए अंबाला में सिख म्यूजियम बनाया जाएगा। इसमें सभी ऐतिहासिक चीजों को रखा जाएगा, जो गुरुओं से संबंधित हैं। असंध में खुलने वाले कॉलेज का नाम बाबा फतेहसिंह के नाम पर रखने की घोषणा की गई।

Related posts

गांधी कैम्प स्थित एटीएम में लगी आग

Ajit Sinha

एक कंटेनर से 19 कट्टों में लगभग 50 लाख रूपए का गांजा पलवल पुलिस ने किया बरामद , ड्राइवर अरेस्ट।

Ajit Sinha

160 करोड़ के गबन मामले में नया मोड़ : सन्नी गर्ग ने ACB को ईमेल से भेजा बयान, जान से मारने की धमकी का आरोप।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x