Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

कुुख्यात मोस्ट वांटेड अपराधी मोहित मैटंल की सूचना देने वाले को दिया जाएगा एक लाख रूपया ईनाम 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: अंबाला जिले के अंतर्गत थाना नारायणगढ़ में दर्ज हत्या के तीन व हत्या की कोशिश के मामलों में वांछित मुख्य आरोपी मोहित मैटंल की सूचना देने वाले को माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार एक लाख रूपये का ईनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक, अम्बाला अभिषेक जोरवाल ने‌ दी।           



पुलिस अधीक्षक, अम्बाला ने आगे जानकारी देते हुए बतलाया कि थाना नारायणगढ़ में दर्ज मृत्तक गुरदीप, रणधीर व पूर्णचंद वासीयान गाँव महुआखेड़ी थाना नारायणगढ़ की हत्या से सम्बन्धित तीन मामलों व एक हत्या की कोशिश के मामले में कुख्यात अपराधी मोहित मैटंल को गिरफ्तार करने के लिए अम्बाला पुलिस द्वारा पिछले लम्बे समय से जगह-जगह छापेमारी की जा रही है, जिसेे गिरफ्तार करना और जिला में कानून एवम व्यवस्था बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति इस कुख्यात अपराधी की सूचना पुलिस को देगा उसे एक लाख रूपये का ईनाम दिया जाएगा और सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Related posts

नोएडा निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा एसीबी का डिजिटल वारः जल्द लॉन्च होगा मोबाइल ऐप, पांच माह में 67 सफल ट्रैप ऑपरेशन

Ajit Sinha

80 लाख रुपए के हेरोइन के साथ दो अफगानी नागरिक गिरफ्तार, अफगानिस्तान से लाकर भारत में बेचते थे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!