Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा के आबकारी और कराधान विभाग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 51 लाख रूपए के शराब पकडे हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के आबकारी और कराधान विभाग ने एक सप्ताह के भीतर कुल 24,303 लीटर शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 50.47 लाख रुपये है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा विधानसभा के आगामी आम चुनावों के मद्देनजर आबकारी और कराधान विभाग ने अवैध शराब के भंडारण और आवाजाही पर प्रभावी निगरानी और नियंत्रण के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि विभाग ने पिछले सप्ताह विभिन्न जिलों से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में आबकारी कराधान आयुक्त द्वारा राज्य के सभी डीईटीसी (एक्साइज) की बैठक ली गई थी जिसमें निर्देश दिए गए थे कि सभी डिस्टिलरी/बॉटलिंग प्लांटों को प्रभावी ढंग़ से चौबीसों घंटे निगरानी की जाए ताकि शराब के अवैध परिवहन को रोका जा सके। इसके अलावा, शराब के किसी भी अवैध भंडारण और आवाजाही पर नजर रखने के लिए हर जिले में मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है। ईटीसी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि मतदान के 48 घंटे पहले सभी ठेके व उपठेके बंद रहेंगे।



प्रवक्ता ने आगे बताया कि जगाधरी में 17 सितंबर, 2019 को संतरा ब्रांड की कुल 14,400 बोतल देशी शराब (देश में निर्मित) जब्त की गई। इसी तरह, पलवल जिले में मिश्रित ब्रांडों की कुल 19,504 बोतलें पकड़ी गईं। इसके अलावा, मेवात और पंचकुला से देश में निर्मित भारतीय शराब और विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांडों की क्रमश: कुल 3,840 बोतलें व 674 बोतलें पकड़ी गई हैं।

Related posts

उम्मीदवार को आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी करनी होगी सार्वजनिक – मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha

17 अक्टूबर को पंचकूला में होगा प्रधानमंत्री का आगमन, दशहरा ग्राउंड, सेक्टर 5 में होगा शपथ ग्रहण समारोह

Ajit Sinha

एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड बनाई जाएगी; पंचकूला और गुरुग्राम में विशेष थाने खुलेंगे, हरियाणा में लगातार घट रहा अपराध-डीजीपी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!