Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में16 नए राजकीय महाविद्यालयों को खोलने की मंजूरी दी है,जिनमें 9 महाविद्यायल लड़कियों के हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने प्रदेश में युवाओं को उच्चतर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए 16 नए राजकीय महाविद्यालयों को खोलने की मंजूरी दी है, इनमें 9 महाविद्यालय केवल लड़कियों के लिए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने राजकीय महाविद्यालय चमूकला (कुरूक्षेत्र), राजकीय महाविद्यालय हरिया मंडी (चरखी दादरी), राजकीय महाविद्यालय जाटूसाना (रेवाड़ी),



राजकीय महाविद्यालय रिठोज (गुरूग्राम), राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी, राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चोपटा (हिसार), राजकीय महाविद्यालय बालसमंद (हिसार) के अलावा, राजकीय कन्या महाविद्यालय सिहमा (महेंद्रगढ़), राजकीय कन्या महाविद्यालय पाढ़ा (करनाल), राजकीय कन्या महाविद्यालय बावल (रेवाड़ी), राजकीय कन्या महाविद्यालय कुलाना (झज्जर), राजकीय कन्या महाविद्यालय डाटा (हिसार), राजकीय कन्या महाविद्यालय कैरू (भिवानी), राजकीय कन्या महाविद्यालय लोहारू (भिवानी), राजकीय कन्या महाविद्यालय कलायत (कैथल) तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) में खोलने की मंजूरी दी है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि महाविद्यालय खोलने के साथ-साथ हरियाणा सरकार ने इन महाविद्यालयों के लिए टीचिंग तथा नॉन-टीचिंग के विभिन्न पदों की भी मंजूरी दे दी है।

Related posts

महेंद्रगढ़ : योग से मानसिक क्षमताओं का विकास होता है

Ajit Sinha

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने टेक इन्वेंट-2024 का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

संसद में राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पूछा किसानों को एमएसपी गारंटी कब तक लागू करेगी सरकार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!