Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

महिला को हेरोइन तस्करी करने के जुर्म में पुलिस ने किया गिरफ्तार, उसके कब्जे से 36 ग्राम हेरोइन किया बरामद।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: थाना तिगरी पुलिस ने ड्रग तस्करी करने के जुर्म में एक महिला को गिरफ्तार किया हैं, पुलिस ने पकड़ी गई महिला के पास से 36 ग्राम हेरोइन व नगद 6130 रूपए बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस के मुताबिक  थाना तिगरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला तिगरी इलाके में नशीला पदार्थ सप्लाई देने के लिए आने वाली हैं।



इस सूचना को सही मानते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की और उस टीम को उस महिला को पकड़ने के लिए भेज दिया और मुखबिर द्वारा बताई गई स्थान पर पहुंच कर टीम ने अपना जाल बिछा दिया। थोड़ी देर के बाद वह महिला जैसी ही वहां पर पहुंची तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उस महिला के कब्जे से 36 ग्राम हेरोइन और नगद 6130 रूपए बरामद की हैं। पुलिस की माने तो आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर ,आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।  

Related posts

कोरोना संक्रमित मरीज से 2 लाख 80 हजार लेकर सफ़दरजंग अस्पताल में दाखिल कराने वाले एम्स का स्टाफ अरेस्ट।

Ajit Sinha

देश के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया हैं जिसे हर कोई सलूट कर रहा हैं: वीडियो देखें  

Ajit Sinha

आज से दिल्ली की 14 सरकारी नर्सरी से आम जनता के लिए मुफ्त पौधे बाटें जाएंगे – गोपाल राय

Ajit Sinha
error: Content is protected !!