Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सो रही 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी कर रहे 54 वर्षीय एक शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम : थाना सेक्टर-10 पुलिस ने आज एक 54 वर्षीय शख्स को एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के जुर्म में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस की माने तो  थाना सैक्टर-10 गुरुग्राम  में मूल रुप से उत्तर-प्रदेश व हाल गुरुग्राम में किराए पर रहने वाली एक महिला ने हाजिर आकर लीगल एडवाईजर एडवोकेट भागवती के समक्ष एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि वह गुरुग्राम में अपने पति व बच्चों सहित किराए पर रहती है। उसका पति मजदूरी का काम करता है।
बीते15/16 सितंबर 2019 की रात को वह अपने किराए के कमरे के बाहर बरामदे में अपने पति व बच्चों सहित सो रही थी। रात समय करीब 3 बजे अचानक उसकी  आँख खुली तो उसने  देखा कि उसकी 8 वर्षीय बच्ची बिस्तर पर नही थी। उसने बगल के कमरे में कुछ आवाज सुनकर कमरे में जाकर देखा तो उस कमरे में रहने वाला व्यक्ति उसकी  बेटी के साथ गलत काम करने की नियत से छेङखानी कर रहा था।16 सितंबर को सुबह वह अपने भाई व अपनी पीङित बच्ची के साथ थाने में आई और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कानून कार्यवाही करने की लिखित शिकायत दी।



उसकी शिकायत पर सैक्टर-10, थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर,तत्परता से कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी मोहर सिंह निवासी मकान नं. 48 इन्द्रा कालोनी,जाटव बस्ती थाना व जिला कारौली, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी शख्स मोहर सिंह को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने आरोपी मोहर सिंह को जेल भेज दिया। 

Related posts

मौत की रफ़्तार: नोएडा में सायरन बजाती स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, एक की मौत-सीसीटीवी फुटेज देखें।

Ajit Sinha

निवेश साइबर धोखाधड़ी सिंडिकेट के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड करण कजरिया पकड़ा गया, 300 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर चूका है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद आबकारी एवं कराधान विभाग का इंस्पेक्टर और डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!