Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

लोहे का व्यापारी निकला10 दिनों से लापता नाबालिग लड़की का हत्यारा,खढ्ढे खोद कर निकला शव को, दो को किया गिरफ्तार।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : खेड़ीपुल थाना पुलिस ने आज 10 दिन पहले लापता हुई एक 16 वर्षीय लड़की की लाश यमुना नदी के समीप एक फार्म हाउस से बरामद कर लिया। पहले लड़की की गला घोंट कर हत्या की गई थी, फिर उसे तक़रीबन 10 फुट गहरा खढ्ढे खोद कर उसके नीचे सबूत नष्ट करने के नियत से गाड़ दिया था। इस प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं जिसमें मुख्य आरोपी प्रदीप हैं जो लोहे का व्यापारी हैं। पुलिस ने लड़की की शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। 

पुलिस के मुताबिक खेड़ीपुल थाने में बीते 30 अगस्त को एक मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें शिकायतकर्ता अजब सिंह ने कहा था कि उसकी 16 वर्षीय लड़की लापता हैं। इसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसने 30 अगस्त को लड़की निकिता को अपने साथ ले गया था। इस के बाद उसने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में उसकी लाश को रख कर गांव अमीपुर के पास यमुना नदी के निकट एक फार्म हॉउस में ले जाकर करीब 10 फुट गहरे खढ्ढे को खोद कर गाड़ दिया। पुलिस की माने तो आज आरोपी प्रदीप के निशानदेही पर लापता लड़की की लाश को बरामद कर लिया। इस केस में पुलिस ने हत्या व सबूत नष्ट करने की धाराओं को जोड़ दिया हैं। उसकी शव का बुधवार को तीन डॉक्टरों के बोर्ड उसका पोस्टमार्टम करेगा। 



बताया गया हैं कि मुख्य आरोपी प्रदीप हनुमान नगर ,भारत कालोनी,ओल्ड फरीदाबाद  में सरिया बेचने का कार्य करता था। उसके यहां वसीम अपने ट्रैक्टर पर सामान ढोने का कार्य करता था। तीसरा आरोपी अमर सिंह कबाड़ी का धंधा करता हैं। आरोपी वसीम व अमर सिंह ने लाश को ठिकाने लगाने में प्रदीप की मदद की थी। पुलिस ने इस वक़्त मुख्य आरोपी प्रदीप व वसीम को गिरफ्तार कर लिया हैं। तीसरे आरोपी अमर सिंह की जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रहीं हैं। पुलिस की माने तो मुख्य आरोपी प्रदीप व मृतक लड़की के बीच संबंध थे। माना जा रहा हैं कि प्रदीप ने हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार की होगी। जबकि पुलिस का कहना हैं कि इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। खबर हैं कि मुख्य आरोपी प्रदीप ने हत्या जैसे मुकदमे से बचने के लिए एक ड्रामा किया के बारे में मालूम हुआ हैं। लड़की की हत्या करने करीब दो -तीन बाद मुख्य आरोपी प्रदीप ने अपनी गाडी की किसी और गाडी टकराने के बाद वह घायल हो गया और एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। सवाल के जवाब में पुलिस का कहना हैं कि हत्या का कारण असल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।  

Related posts

ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 200 करोड़ की तैयार और सौ करोड का कच्चा माल बरामद, अफ्रीकी मूल के 9 नागरिक अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड वालों ये वक़्त चुकने का नहीं, बल्कि बड़खल से बीजेपी प्रत्याशी धनेश अदलखा को जिताने का है-वीरेंद्र भड़ाना।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: हरियाणा बीजेपी ने 22 जिलों में प्रभारियों को किया नियुक्त, विपुल गोयल रोहतक जिले के प्रभारी बने-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!