Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

25वें जे.पी. अत्रे टूर्नामेंट का समापन, हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने किया फाइनल मैच का उद्घाटन 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक  मनोज यादव ने कहा कि अखिल भारतीय जे.पी. अत्रे टूर्नामेंट देश भर में खेल संस्कृति विशेषकर क्रिकेट को बढ़ावा देने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। यादव आज यहां क्रिकेट स्टेडियम, सेक्टर-16 में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन और पीसीए कोल्ट्स के बीच खेले गए ‘25 वें ऑल इंडिया जे.पी. अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट’ के फाइनल मैच का उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
         
इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जे.पी. अत्रे टूर्नामेंट देश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों ने भी हाल ही में चीन में आयोजित विश्व पुलिस और फायर गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके राज्य व पुलिस विभाग का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। डीजीपी ने खिलाड़ियों के साथ मुलाकात भी की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के चार खिलाड़ियों सहित विभिन्न राज्यों की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप का उद्घाटन 1 सितंबर, 2019 को किया गया था जिसमें युवराज सिंह ने मुख्य अतिथि के रुप मे षिरकत की थी। 



उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट का आयोजन पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वर्गीय  जे.पी. अत्रे आईपीएस, पूर्व एडीजीपी हरियाणा की याद में किया जाता है। इस अवसर पर काफी संख्या में खेल प्रेमियों के अलावा पूर्व वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी तथा अखिल भारतीय जे.पी. अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक  विवेक अत्रे, आयोजन सचिव, सुशील कपूर, तकनीकी सचिव  अमरजीत कुमार और  अरुण कुमार भी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद की समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती सुशीला व उसके ड्राइवर सतीश को तुरंत प्रभाव से निलम्बित, केस दर्ज।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चंडीगढ़ में विख्यात गायक कैलाश खेर ने मुलाकात की।

Ajit Sinha

पुलिस में तैनात 31 हेड कांस्टेबल प्रमोट होकर एएसआई बने, पुलिस कमिश्नर डा. हनीफ कुरैशी ने दी बधाई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!