Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा के छः पुलिस अधिकारियों को ‘‘पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक‘‘ से किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के छः पुलिस अधिकारियों को ‘‘पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक‘‘ से सम्मानित किया गया है।पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह,इंस्पेक्टर रणधीर सिंह,सब-इंस्पेक्टर राम कुमार,एएसआई नरेश कुमार , एएसआई सुनील कुमार और कार्यालय अधीक्षक दयाल नंद शर्मा को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2017-2018 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा गया है। देश भर में कुल 245 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
 


हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजे जाने पर सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक सफलता की कामना की। इन छः अधिकारियों को राज्य के विभिन्न पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर इस पदक से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के विभिन्न पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता और मानक को बढ़ाने में प्रशिक्षकों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना के लिए इस पुरस्कार की स्थापना की गई है।




Related posts

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन हरियाणा में तेलंगाना राज्य बैडमिंटन टीम ने शिष्टाचार मुलाकात की।

Ajit Sinha

सरकारी सम्पतियों से 65,146 पोस्टरों/पेपर्स या अन्य प्रकार के विज्ञापनों समेत होर्डिंग्स, बैनर्स, फ्लैगस को हटाया जा चुका है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: ओलंपिक पदक विजेता पहलवान रवि दहिया का परिवार सीएम मनोहर लाल से मिला, दिया निमंत्रण

Ajit Sinha
error: Content is protected !!