Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

स्पेशल टीम ने दो ड्रग तस्करों को 25 किलों हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार,कीमत बाजार में 125 करोड़ रूपए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने आज अन्तर्राजीय स्तर पर नशीला पदार्थों की तस्करी करने के जुर्म दो तस्करों को गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए दोनों तस्करों के पास से 25 किलों बेहतरीन क़्वालिटी के हेरोइन, एक स्कार्पियों गाड़ी , एक मोबाइल फोन व कई सीम कार्ड बरामद किए हैं। बरामद किए गए हेरोइन की कीमत अन्तर्राष्टीय बाजार में तक़रीबन 125 करोड़ रुपए हैं।

डीसीपी,स्पेशल सेल संजीव कुमार यादव की माने तो स्पेशल सेल की टीम ने एक सूचना के आधार पर दो ड्रग तस्कर चामलिंग अमोल ,उम्र 24 साल निवासी गांव चावंगस्कीनिंग सदर हिल्स,वेस्ट सब सबडिवीजन, थाना कांगपोकपी,जिला सेनापति ,मणिपुर व माधव गौतम , उम्र 40 साल, निवासी हंगपोत , मकेंग इम्फाल , ईस्ट मणिपुर को बेहतरीन कवालिटी की 25 किलों हेरोइन बरामद किए हैं



जिसकी कीमत अन्तर्राष्टीय बाजार में तक़रीबन 125 करोड़ रूपए हैं। इसके अतिरिक्त पकड़े गए तस्करों के पास से एक स्कार्पियों गाडी, मोबाइल फोन व कई सीम कार्ड बरामद किए है। पूछताछ के दौरान उपरोक्त आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लोग दिल्ली -एनसीआर के अलावा उत्तरप्रदेश, बिहार व अन्य प्रदेशों में हेरोइन बेचने का कार्य करते थे।

Related posts

क्रेटा कार में सेल्समैन की अपहरण कर सनसिटी , हिसार ले जाने के मामले में दो आरोपित पकड़े गए- वीडियो देखें

Ajit Sinha

पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने 23 करोड़ रूपये के परियोजना को दी मंजूरी।

Ajit Sinha

निवेश साइबर धोखाधड़ी सिंडिकेट के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड करण कजरिया पकड़ा गया, 300 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर चूका है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!