Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

भाजपा के भावी उम्मीदवार राजेश नागर ने ऐसा क्या कर दिया जो सीएम साहब मुस्कुराते हुए आए और मुस्कुराते हुए चले गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचने पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के भावी उम्मीदवार राजेश नागर ने आज उनका शानदार स्वागत कर जिले का सबसे बड़ा कार्यक्रम बना दिया जोकि शहर भर में लोगों के बीच चर्चा का बिषय बना हुआ हैं और शहर भर में सिर्फ राजेश नागर की नाम चर्चा चल रहीं हैं.

जिले के सबसे बड़े पंडाल में खचाखच लोगों से भरे इस भीड़ ने जिले के तक़रीबन सभी कार्यक्रम को एक तरह से फेल कर दिया हैं। लोगों की जबरदस्त भीड़ को देख कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चेहरे पर मुस्कान शुरू से लेकर अंत बनी रहीं इतना ज्यादा खुश हो गए।



भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश नागर ने बातचीत के दौरान बताया कि दिल्ली से एक सबसे अच्छे टैंट हॉउस वाले को बुलाया था जिसने तक़रीबन तीन एकड़ जमीनों पर 220 x 110 का एक बड़ा वाटर प्रूफ पंडाल बनाया था जिसमें 80 पंखे व 18 बड़े वाले कूलर लगाए गए थे। जोकि लोगों से खचाखच भरा था। उनका कहना हैं कि जितने लोग पंडाल के अंदर भरे हुए थे उतने ही लोग पंडाल के बाहर खड़े थे,

जोकि तिगांव विधानसभा क्षेत्र के सभी लोग थे। उनके इस स्वागत समरोह में ज्यादात्तर युवा वर्ग मौजूद थे। उनका कहना हैं कि जो लोग उनके कार्यक्रम में आए थे उन सभी लोगों के लिए बेहतरीन खाने -पीने का पूरा इंतजाम था जोकि बेहतरीन पैकिंग में था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राजेश नागर के द्वारा आयोजित जबरदस्त कार्यक्रम को देख कर खुश नहीं बल्कि बहुत ज्यादा खुश हो गए। जिसका ईनाम आगामी विधानसभा चुनाव में मिलने की उम्मीद हैं।

Related posts

फरीदाबाद: दो दिवसीय गुर्जर महोत्सव के समापन दिवस पर जुटी लाखों की संख्या भीड़,आयोजित हुए गदगद।

Ajit Sinha

रिश्वतखोरी में एटीपी अरेस्ट , अनाधिकृत कॉलोनी को ना तोड़ने के एवज में बिचौलिए आर्किटेक्ट के जरिए से मांगे 40 लाख

Ajit Sinha

सरस मेले में हस्तशिल्प, हैंडलूम, जैविक उत्पाद, सजावटी वस्तुएं और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

Ajit Sinha
error: Content is protected !!