Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

मेट्रो रेल में यात्रियों के नोटों से भरे हुए बैंग चोरी करने वाली पांच महिलाओं को मेट्रो पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:स्पेशल स्टाफ मेट्रो पुलिस ने आज एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो सिर्फ मेट्रो रेल से यात्रियों के नोटों से भरे बैंग उड़ाने का कार्य करती थी। पुलिस ने इस गिरोह के पांच महिलाओं को गिरफ्तार किए हैं जिनपर मेट्रों रेल में यात्रियों के नगदी चोरी करने के कुल 14 केस दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं से चोरी के कुल 2 लाख रुपए नगद बरामद की हैं।



डीसीपी मेट्रो विक्रम के. परनोल का कहना हैं कि स्पेशल स्टाफ ,मेट्रो ने आज मयूर विहार और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो में नकदी की चोरी करने के मामले में पांच आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किए हैं पकड़ी गई महिलाओं के नाम नैना,उम्र 19 साल,गायत्री, उम्र 23 साल , अनीता ,उम्र 35 साल, विनीता 19 साल व सुनीता 35 साल,निवासी आनंद पर्वत ,दिल्ली की रहने वाली हैं, सभी आरोपी महिलाओं को ई-एफआईआर नंबर 118/ दिल्ली में गिरफ्तार की गई है।

Related posts

तेज रफ्तार थार गाड़ी ने एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचला, तीनों की हुई दर्दनाक मौत, मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल है-अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चाकू की नोक पर सोने की चैन लूटने के मामले में एक और आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha

गहने के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को दो दोस्तों ने फॉर्च्यूनर कार में जलाकर मार डाला, एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!