Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

हरियाणा पुलिस इंस्पेक्टर निर्मला ने विश्व पुलिस खेलों में जीता स्वर्ण पदक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की इंस्पेक्टर निर्मला ने चीन के चैंगडू में आयोजित विश्व पुलिस और फायर गेम्स-2019 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व पुलिस महकमें का नाम रोशन किया है।
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि निर्मला ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर हरियाणा पुलिस को गौरवान्वित किया है। भीम अवार्डी निर्मला ने 53 किलोग्राम कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले उन्होने यूएसए में आयोजित विश्व पुलिस गेम्स-2017 में भी स्वर्ण पदक जीता था। निर्मला ने 2010 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।



उन्होंने 2013 और 2017 कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीते। इसके अलावा, 2001 और 2018 के बीच विभिन्न राष्ट्रीय स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर महिला कुश्ती में जगह बनाई। पुलिस महानिदेशक, मनोज यादव ने निर्मला को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस के जवान न केवल राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं,बल्कि पदक तालिका में भी अपना स्थान बना रहे है। इससे पहले, डीएसपी गीतिका जाखड़ ने इन खेलों में स्वर्ण पदक हासिल कर हरियाणा पुलिस का नाम रोषन किया है। वर्तमान में निर्मला सीएसओ हरियाणा सशस्त्र पुलिस, करनाल जिले के मधुबन में तैनात हैं।

Related posts

‘बड़े साहब’ से पूछकर चल रही है नायब सरकार, अपराध और भ्रष्टाचार की खुली छूट– दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अब 4,000 और प्ले स्कूल खोले जाएंगे : असीम गोयल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आजादी के 100 साल पूरे होने तक दुनिया का सबसे ताकतवर देश होगा भारत: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Ajit Sinha
error: Content is protected !!