Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

दर्दनाक हादसा: खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग लड़का -लड़की जिंदा जले, दोनों की मौत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गांव मुजैड़ी के एक मकान में खाना बनाते समय गैस लीक होने से लड़के -लड़की झुलस गए। इस दौरान लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लड़के ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाते वक़्त रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई कर लड़की के शव को जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। लड़के का शव अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। झारखंड से परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।सदर बल्लभगढ़ थाने के एसएचओ नरेंद्र सिंह का कहना हैं कि यह घटना आज सुबह तक़रीबन साढ़े ग्यारह बजे की हैं।

महलपुर,झारखंड निवासी 30 वर्षीय अखिल थी-व्हीलर चलाता था और पिछले आठ महीने से गांव मुजैड़ी में किराए के एक मकान में रहता था। उसका मकान के सामने रहने वाले एक परिवार के घर अक्सर आना-जाना था। अखिल कई बार सामने वालों के घर जाकर खा-पी लेता था, तो कुछ मौकों पर परिवार की लड़की अखिल के कमरे पर जाकर उसका खाना भी बना देती थी। इसी के चलते मंगलवार दोपहर अखिल थ्री व्हीलर से सवारी छोड़कर मकान पर खाना खाने आया था, तो सामने वाले परिवार की लड़की उसका खाना बनाने लगी। खाना बनाते समय अचानक गैस लीक होने से कमरे में आग लग गई।



आग में अखिल व लड़की बुरी तरह से झुलस गए,जिससे लड़की की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अखिल को गंभीर हालत में जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब दिल्ली सफदरजंग लेकर जा रहे थे, तो उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। लड़की का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। लड़के के शव को जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने पर उसके शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: 200 फर्जी बिलों के माध्यम से 90 लाख रुपए गढ़वाल सभा फरीदाबाद के खाते से गबन करने के मामले 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

कुष्ठ रोगियों के बीच मनाया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन, फल वितरित किए,दुआएं, लखन सिंगला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर -11 पुलिस चौकी में तैनात सहायक उप -पुलिस निरीक्षक को चैकिंग के दौरान एक मर्सिडीज कार से कुचला, घायल।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!