Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद वीडियो

जन्म दिन के पार्टी में आया था,डीजे बजाने को कहा तो वेटरों ने पीट -पीट कर एक शख्स की हत्या कर दी , देखिए वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद में देर रात जन्मदिन की पार्टी मना रहे दोस्त एक दूसरे को बधाइयां दे रहे थे नाच गा रहे थे कि तभी डीजे बजाने को लेकर उनका रेस्टोरेंट्स संचालक से विवाद हो गया। बता दें की रेस्टोरेंट चालक ने समय ज्यादा होने के चलते डीजे बंद करवा दिया था लेकिन पार्टी की मस्ती में झूम रहे युवकों ने दोबारा डीजे चलाने का उस पर दबाव बनाया और इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई।यह कहासुनी झगड़े में बदल गई जिसमें बर्थडे पार्टी में आये एक युवक हितेश भाटिया को इस झगडे में गंभीर चोट आई जिसके चलते उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मैं रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच की बात कह रही है ।

तस्वीर में दिखाई दे रहा यह एनआईटी फरीदाबाद के दो नंबर का रहने वाला हितेश भाटिया है और यह वही आंगन रेस्टोरेंट है जहाँ देर रात बर्थडे मना रहे लोगों में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद रेस्टोरेंट संचालक में अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की जिसमें हितेश भाटिया की मौत हो गई । हितेश भाटिया अपने साथी के साथ उसका कल देर रात जन्मदिन मनाने गए थे बता दें कि पार्टी एनआईटी के तीन नंबर में स्थित आंगन रेस्टोरेंट में चल रही थी पार्टी में सभी मौज मस्ती कर रहे थे. इसी मस्ती में समय कितना हुआ वह उनको शायद अंदाजा नहीं था.लेकिन डीजे के बंद करने का समय बीत चुका था और रेस्टोरेंट संचालक ने डीजे बंद करवा दिया बस यूं मानों की डीजे बंद होने से उनकी मौज मस्ती में खलल पड़ गया और उन्होंने दोबारा डीजे चलाने का संचालक पर दबाव बनाया।



लेकिन रेस्टोरेंट संचालक ने समय ज्यादा हो जाने की बात कहकर डीजे नहीं चलाया इसी बात को लेकर रेस्टोरेंट संचालकों और बर्थडे पार्टी मना रहे दोस्तों के साथ हाथापाई शुरू हो गई। हाथापाई मारपीट में बदल गई एक दूसरे को जो रेस्टोरेंट में रखा समान हाँथ आया उठाकर मारने लगे एक तरफ लोग खाना खा रहे थे लेकिन झगड़ा होते ही सब धरा का धरा रह गया। बस इसी झगड़े में हितेश भी बीच बचाव कराने गया लेकिन हितेश को इस झगड़े में गंभीर चोट लग गई। हितेश के परिजनों का कहना है की मृतक को रेस्टोरेंट संचालको ने ही बुरी तरह से लाठी डंडे और चाक़ू से मारा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह की माने तो परिजनों की शिकायत पर रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है ।

Related posts

एबीवीपी ने विभिन्न पदों पर की नवीन दायित्वों की घोषणा*

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :आज के विद्यार्थी ही विश्वगुरु भारत के निर्माण की कुंजी हैं: निलेश

Ajit Sinha

दिल्ली: लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने पुलिस कॉलोनी में “मंगल सदन” का उद्घाटन किया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!